आगरा: श्री विजय कौशल जी महाराज" के श्रीमुख से श्रीराम कथा के शुभारंभ में भव्य कलशयात्रा।



- कलश यात्रा में छलका राम भक्ति का रस।

- यात्रा की अगुवाई कर रहे थे,मुख्य यजमान- मीरा         अग्रवाल,मुरारीप्रसाद अग्रवाल।

- पीत परिधानों में शामिल हुई हजारों महिलाएं।

- श्रीराम कथा आज से,तैयारियां पूर्ण।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराः मंगलमय परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के तहत रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पीत वस्त्र पहने, सिर पर कलश लिए हजारों महिलाएं शामिल हुई। भक्ति का अनुपम रस बरसा और भगवान श्रीराम के जयघोषों से माहौल गूंजायमान हो गया। मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई,मुख्य यजमान-मीरा अग्रवाल,मुरारीप्रसाद अग्रवाल कर रहे थे।

यात्रा जयपुर हाउस के चिंताहरण मंदिर से निकाली गई, इस कलश यात्रा में सबसे आगे विघ्न विनायक की झांकी थी। उसके बाद भगवान शंकर, हनुमान जी, राधा-कृष्ण सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियां थी। उनके पीछे एक ही ड्रेस कोड में पुरुष जयघोष करते हुए चल रहे थे। फिर महिलाओं की लंबी कतार थी, जिसमें वे पीले परिधान व लाल चुनरी पहने हुई थीं। उनके द्वारा भजन गाए जा रहे थे। अंत में भगवान श्रीराम के दरबार की झांकी चल रही थी। जिसकी स्थान-स्थान पर आरती उतारी  गई। फूलों की बरसा भी हुई। 

विभिन्न मार्गों से होती हुई यह यात्रा चित्रकूट धाम, कोठी मीना बाजार पहुंची, जहां कलशों की स्थापना की गई। वहां काफी देर तक महिलाओं ने भजन कीर्तन गाए।

यात्रा में मुख्य यजमान मुरारी प्रसाद अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी मीरा अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 शुभ कलश यात्रा में रेखा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अंशू  बंसल, सविता अग्रवाल, पूजा भोजवानी, सुमन मंगल, रिचा गर्ग,निकिता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सपना करिश्मा अग्रवाल, अनीता नेचुरल, शशि मित्तल, ममता शर्मा, राधा शर्मा, हेमलता, नंदनी गर्ग, किरन तनेजा, अंजलि, वंदना गर्ग,वर्षा धर्मानी आदि विशेष रूप से शामिल रहीं। 

विनोद गोयल, प्रशांत मित्तल, बालकिशन मांगलिक, अशोक गर्ग, अजय गोयल, निखिल गर्ग, गौरव बंसल, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, रविंद्र मेघदूत, प्रवीन अग्रवाल, सुरेशचंद्र अग्रवाल,कृष्ण गोपाल शर्मा, राजेश अग्रवाल, राकेश बाबू, मुकेश, दिनेशचंद, अमित शर्मा, अजय कंसल, राजू भगत, तपन अग्रवाल, मुन्नालाल बंसल, विशाल मित्तल, प्रेमचंद्र (सुपारी), वीरेंद्र अग्रवाल, उमेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, विजय गोयल, यशु गोयल, पंकज  बंसल, ओपी उपाध्याय आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।