किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए,रालोद नेता-ऊँट गाड़ी से 2000 पत्र,मुख्यमंत्री को स्पीडपोस्ट करने,कलक्ट्रेट डाकघर पहुँचे।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:21 जनवरी 2023, दिन शनिवार,राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चौधरी जयंत सिंह  के आदेश अनुसार संपूर्ण उत्तर प्रदेश में होने वाले "मैं निशब्द हूँ" पत्र के माध्यम से गन्ना किसानो को लाभकारी मूल्य की घोषणा प्राइस अस्त्र 2022-23 एवं आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान एवं रात रात भर जाग कर इस भीषण सर्दी ने किसान खेती बचाने हेतु रखवाली कर रहा है।

 उत्तर प्रदेश के मा.मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसानों की विकराल समस्या के समाधान हेतु कोई ध्यान नहीं है, को लेकर जिला अध्यक्ष महेश कुमार जाटव के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले,

 जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में करीब 2000 पत्र को ऊंट गाड़ी में भरकर स्पीड पोस्ट करने कलेक्ट्रेट डाकघर पहुंचे समस्या से निजात दिलाने हेतु ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है।

 इस मौके पर सर्वश्री बृजेश चाहर अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र, भूदेव सिंह प्रधान, डॉक्टर नेत्रपाल सिंह चाहर, चौधरी बच्चू सिंह भंगौर दुर्गेश शुक्ला शहर अध्यक्ष गंगाराम पैहलवार कप्तान सिंह भगोर सुधीर कुलश्रेष्ठ जी सुजान सिंह प्रधान जी मांगेराम डूंगर सिंह मानसिंह केवल सिंह राजपूत सूर्यवीर राकेश चौधरी यतेंद्र चाहर धर्मेंद्र चाहर सुरेंद्र चाहर वकील कुरेशी मनोज चाहर राहुल चाहर यतेंद्र सिंह मनोज कुमार बाल्मीकि महारूप सिंह सभी साथी ऊंट गाड़ी में संदेश पत्रों को भरकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

रिपोर्ट-चौ.संजय सिंह।