शहीद स्मारक पर 26 जनवरी को होगा स्वाधीनता संग्राम में जन सहभागिता का दर्शन।



संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप गणतंत्र दिवस पर करेगी "आराधना"।

भारत माता पूजन के साथ होगा हार्डी बम कांड के नायकों के परिवारों का सम्मान।

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित कई गणमान्य हस्तियां करेंगी सहभागिता।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप द्वारा 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर दोपहर 2 बजे से संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

 आयोजन की तैयारियों में जुटे ओम स्वरूप गर्ग, आशीष अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी वाले, डॉ. मनोज कुमार पचौरी और इंजी. नीरज अग्रवाल की संयुक्त सूचनानुसार आराधना कार्यक्रम के अंतर्गत स्वाधीनता संग्राम में जन सहभागिता का दर्शन होगा। भारत माता पूजन के साथ सुप्रसिद्ध हार्डी बम कांड के नायकों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। देशभक्ति परक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बांकेलाल गौड़, रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, सेना के क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में उप नियंत्रक आशीष यादव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा विभाग प्रचारक आनंद जी सहित कई गणमान्य हस्तियां सहभागिता करेंगी।