भव्य,74 वाँ गणतंत्र दिवस,घटिया आजम खाँ,पर मनाया गया।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:74 वां गणतंत्र दिवस आज घटिया आजम खान क्षेत्र हनुमान मंदिर तिकोनिया पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं अलीगढ़ महानगर के प्रभारी  प्रमोद गुप्ता जी का लोगों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने एवं सभी नागरिकों ने  देश को आजादी दिलाने में हुए भारतीय शहीदों को  नमन किया।

श्री गुप्ता ने कहा कि  देश की सरहदों पर जो हमारे वीर जवान देश की सुरक्षा सम्मान के लिए जीरो तापमान में लगे हुए हैं तथा बाहरी और आंतरिक गतिविधियों पर हर पल नजर बनाए रखते हैं इसके लिए उन्होंने भारतीय तीनों सेनाओं की भूर भूर प्रशंसा की, और गर्व महसूस किया, साथ ही  मोदी जी और योगी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए माननीय मोदी जी के द्वारा विदेश नीति पर प्रकाश डाला साथ ही जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता हमारे भारत देश को मोदी जी के नेतृत्व में मिली है, यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है कि इन 8 सालों में हमारे देश भारत का मान सम्मान स्वाभिमान सभी क्षेत्रों में शिखर पर है बहुत जल्द भारत विश्व गुरु बनेगा इस दिशा में वर्तमान सरकार काम कर रही है जिस पर हमें गर्व है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जी के सुपुत्र डॉक्टर आलौकिक उपाध्याय जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें देश की तीनों सेनाओं पर गर्व महसूस करते हुए देश शक्तिशाली एवं प्रगतिशील लगातार मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है उसकी चर्चा करते हुए उन्होंने देश के वीर सपूतों जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान किया उन्हें याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के निकाय प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक निवर्तमान छावनी विधानसभा के प्रभारी श्री अश्वनी शर्मा, जितेंद्र प्रसाद जी, चंद्र मोहन उप्रेती जी, तोताराम जी राकेश राजोरा जी पार्षद मनसा देवी राजौरा जी पार्षद श्रीमती वर्षा शर्मा जी राज चंदानी जी जितेंद्र जयसवाल जी मोहित गुप्ता जी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी गण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार राजौरा जी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सविता जी ने किया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।