कोआपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुआना के राष्ट्रपति डॉ. मो.इरफ़ान अली ने ताजमहल का किया दीदार।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। कोआपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुआना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली ने ताजमहल का दौरा कर, ताजमहल को देखा। राष्ट्रपति के ताज परिसर में पहुंचने पर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति के स्वागत में मयूर नृत्य के साथ, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कलाकारों द्वारा दी गई। कई स्थानों पर भी राष्ट्रपति का ढोल, नगाड़ों से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति को गाइड द्वारा ताजमहल के बनने के इतिहास,उसके पुरातात्विक महत्व, पच्चीकारी इत्यादि की जानकारी दी गई। ताज की ऐतिहासिक जानकारी सुनकर वे काफी अभिभूत हुए।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।