सम्मेदशिखर जी,जैन समाज के अलावा अन्य धर्मों की आस्था का केन्द्र,वह तीर्थ-पर्यटन स्थल नहीं बन सकता:मुनि श्री विहर्ष सागर जी

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: सम्मेद शिखर जी जैन समाज के अलावा अन्य धर्मो की भी आस्था का केंद्र है, यह एक बड़ा तीर्थ स्थल, और तीर्थ स्थलआ कभी पर्यटन क्षेत्र घोषित नहीं हो सकता, हमारी आस्था के इस केंद्र,को कोई भी सेहन करने को तैयार नहीं है, सम्मेद प्रकरण पर पूरे देश में आक्रोश है।

दिल्ली के लाल किले से गाँधीवादी, अहिंसक, आक्रोश से सरकार को चेतावनी देने वाले राष्ट्रसंत प्रमुख जैन मुनि श्री विहर्ष सागर जी ने जयपुर हाउस स्थित संत भवन मे एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 9 जनवरी 2023 को आगरा में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। मुनिवर ने कहा शिखर जी में जैनों के तीर्थकारों की निर्माण भूमि है। इस निर्माण भूमि से 20 तीर्थकर निर्माण को प्राप्त हुए है जिससे यहाँ का कण कण पावन, पुनीत और पवित्र है, पर्यटन के नाम पर क्षेत्र को अपवित्र करने की मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी।

 गुरुदेव ने कहा तीर्थस्थल किसी भी धर्म का हो, वो कभी पर्यटन क्षेत्र नहीं बनाया जा सकता है, ऐसे ही कोई भी पर्यटन स्थल, तीर्थ स्थल घोषित नहीं हो सकता, मुनिराज विहर्ष सागर जी ने सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा मुग़ल शाशकों और अंग्रेजो ने देश पर सैकड़ो साल सत्ता संभाली लेकिन उन्होंने भी कभी भी सम्मेद शिखर जी को कभी नहीं छुआ,और उससे खिलवाड़ किया, मुनिराज ने कहा सरकार को सोचना चाहिए ,जैन समाज अहिंसक समाज है, सरकार को वित्तीय रूप से मदद करता है, आत्मनिर्भर समाज के रूप मे सरकार को मजबूत करता है, अंत में मुनि विजयेश सागर ने कहा सम्मेद शिखर तीर्थ की अलख आगरा में जग गयीं है,9 जनवरी को ऐतिहासिक रूप से हजारों लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर महाराज जी से मिलने-आशीर्वाद लेने..आगरा सांसद एवं केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री एस पी सिंह बघेल भी आये।

 पत्रकार वार्ता में मुनिराज विहर्ष सागर जी महाराज, मुनि विजयेश सागर जी महाराज, विश्वहर्ष सागर जी महाराज, आगरा जैन समाज के प्रमुख प्रदीप जैन पी. एन सी, सुनील जैन,  मनोज जैन, हेमा जैन, राहुल जैन, धीरज जैन, सुशील जैन भी उपस्थित थे।