प्रकाश पर्व:भक्ति एवं आस्था का सैलाव उमड़ा आगरा की सड़कों पर।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। सरबस दानी श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे निकाले जा रहे.. नगर कीर्तन पर सुलह कुल की नगरी की छाप दिखी, जहां एक ओर महंत योगेश पुरी,महंत निर्मल गिरी हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, वही मुस्लिम समाज द्वारा भारतीय मुस्लिम परिषद,उत्तर प्रदेश सर्व दलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के समी अघाई,आल इण्डिया मुस्लिम इतिहाद कमेटी के रियासत अली,एवम ऊंची मस्जिद पर इरफान सलीम,ईसाई समाज ने क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के डेनिस सिल्वेरा के नेतृत्व में था।

 नगर कीर्तन सिक्ख समाज की धार्मिक नुमाइंदा केंद्रीय संस्था  श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में गुरुद्वारा माईथान से शुरू होकर संत बाबा केहर सिंह बालूगंज पहुंचा, जहाँ प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल,राजिंदर सिंह मिट्ठू,अमरजीत सिंह सेठी एवम सरदार मनमोहन ने सभी  सहयोगियों का भव्य स्वागत किया।

नगर कीर्तन का आरम्भ ग्रंथी हरबंस सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अरदास करके की।

उसके पश्चात उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं उनकी पत्नी प्रीति उपाध्याय एवम उनके दोनों पुत्रों वात्सल्य उपाध्याय एवम अलौकिक उपाध्याय ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को भव्य सजी हुई पालकी में पहुंचाया।

नगर कीर्तन में सबसे आगे कमांडर की जीप मे मुख्तयार सिंह सिक्ख इतिहास की जानकारी देते हुए चल रहे थे ।

उसके पश्चात 13 घोड़ों पर नौजवान चल रहे रहे।

उसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों पर नौजवान जय जय कारे लगाते हुए चल रहे थे ।

उसके पश्चात विभिन्न गुरुद्वारा काछीपुरा का शब्दी जत्था ,गुरुद्वारा मिट्ठाखूं का भाई हरजोत सिंह की अगुवाई में सुखमनी सेवा का वीर महेंद्र पाल सिंह गुरमीत सेठी,शनटी आनद की अगुवाई कीर्तन जत्था चल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाएं एवं बच्चे भी थे।

गुरुद्वारा गुरु का ताल का सबसे विशाल जत्था मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में सेवक जत्था गुरु का ताल पुरातन युद्ध कला शस्त्र विधा का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवान प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।जिसमें विशेष आकर्षण अग्नि चक्र के अलावा कटार,तीर कमान, चक्कर,जंग सफा, जगदाड, ते, भाला, गुर्ज़,निशाने बाजी,तलवार का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

इनके पीछे होली लाइट के बच्चे प्रबंधक रवि नारंग के साथ सिक्खी स्वरूप विशेष कर बच्चियां तलवार का एवम बच्चे चक्कर का बहुत सुंदर प्रदर्शन कर रही थे। 

गुरुद्वारा नानक पड़ा,डी वी संतोख सिंह खालसा इंटर कालेज के बच्चे एवं बच्ची नगर कीर्तन की शोभा और बढ़ा रहे थे।

नगर निगम आगरा से स्वच्छता का संदेश देती हुई गाड़ी नगर वासियों की पॉलिथीन मुक्त एवं कूड़े को डिब्बे में फेकने का संदेश दे रही थी।उनके साथ मे एक ही ड्रेस कोड मे अकाल पुरुख की फ़ौज के नौजवान सिक्ख बच्चे जय सिंह के नेतृत्व मे सफाई करतें हुए चल रहें थे ।

स्त्री सिंह सभा का जत्था रानी सिंह की अगुवाई में चल रहा था।

गुरुद्वारा धनोली का जत्था लक्ष्मण सिंह,गुरुद्वारा नया बांस लोहा मंडी का जसविंदर सिंह,गुरुद्वारा शाहगंज बॉबी आनंद,गुरुद्वारा अजीत नगर,गुरुद्वारा बल्केश्वर गुरुद्वारा शहीद नगर  हरपाल सिंह,गुरुद्वारा मधुनगर का  जत्था अरजिंदर सिंह की अगुवाई में पालकी के आगे चल रहा था।

पंजाब से आया बैगपिपर बैंड इस अवसर पर विशेष रूप से आया था। टूंडला,फिरोजाबाद एवम आगरा के आस पास के क्षेत्रों के अलावा उत्तरा खंड की संगत भी शामिल हुई।

 इस अवसर पर गुरु पंथ के दास के द्वारा पालकी के आगे पुष्प वर्षा की गई है।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी एवं पंच प्यारे गुरुद्वारा नानक पाड़ा से आए।

पालकी में ज्ञानी कुलविंदर सिंह,प्रधान रघुवीर सिंह,मनोज  राजौरा एवं जीतू बागड़ी थे।

नगर कीर्तन में गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह,पाली सेठी,समन्वयक बंटी ग्रोवर,वीरेंद्र सिंह,परमात्मा सिंह ,प्रवीण अरोरा,राजदीप सिंह,परमजीत सिंह मक्कड़,बंटी चावला आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

राणा रंजीत सिंह एवं वात्सल्य उपाध्याय नगर कीर्तन को व्यवस्थित कर रहे थे।

गुरुद्वारा माईथान पर ए सी एम् 5 विजय शर्मा , नितिन कोहली,कुंदनिका शर्मा,राम टंडन, अपूर्व शर्मा को सरोपा देकर सम्मानित किया।

 स्वागत विश्व हिन्दू परिषद्  एवं बजरंग दल के स्वागत मे विभाग प्रचारक आनंद जी,प्रांत संगठन मंत्री आरेंद्र ,विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल,हरेंद्र दुबे,दिग्विजय नाथ तिवारी,मिक्की ओबरॉय,मुकुल गुलराल,संचित खन्ना,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के हाजी अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में महानगर की टीम,छीपीटोला गुरुद्वारे पर बिट्टू रेखी, देवेन्द्र सिंह जोड़ा, भारत भूषण सेव का बाजार , फुलट्टी बाजार कमेटी नवीन चंद शर्मा,दवाई विक्रेता से पुनीत कालरा ,गुरु अर्जुन देव सेवा दल,पंजाबी गली एवं पंजाबी फाटक से डा. कृष्ण गोपाल कपूर,कबीर पंथी सेवा दल,आनद टाइटलर,सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन एवम हींग की मंडी ज्ञानी कॉम्प्लेक्स,रेडियो एसोसिएशन, एस आर कॉम्लेक्स द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।