समाजसेवी-कपड़ा कारोबारी श्री देवीदास गोयल"लालाजी"का निधन।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 समाजसेवी अशोक गोयल के पिता श्रीदेवी दास गोयल‌ का आज सूरत में निधन हो गया।  वे 92 वर्ष के थे।इनको लोग लालाजी कहकर ‌बुलाते थे।  1986 में उन्होंने सूरत शहर में अपने कारोबार की नींव रखी। पहली एंबुलेंस प्रदत्त कर उन्होंने आगरा में"हेल्प आगरा"संस्था की स्थापना को सिम्बल प्रदान किया था। 

सूरत में भी सेवा फाउंडेशन को पहली एंबुलेंस इन्होंने प्रदत्त की।  आगरा नगर में पोस्टमार्टम गृह का जीर्णोद्धार, आकस्मिक दुर्घटना वाहन सेवा की शुरुआत,  उत्तर भारत में प्रथम चैरिटेबिल डायलिसिस सेंटर सेवा का संचालन, अज्ञात मृतकों का दाह संस्कार करना, विद्युत शवदाह गृह का संचालन, मोक्षधाम  सौंदर्यीकरण के साथ-साथ हेल्प आगरा की स्थापना में उनके पुत्र अशोक गोयल का योगदान है।पुत्र पंकज गोयल सूरत में "आगरा मंडल नागरिक संघ" के अध्यक्ष पद आसीन हैं। सूरत में भी रहकर  आगरा का नाम रौशन कर रहे  है।

- नंदकिशोर गोयल,मीडिया प्रभारी।