संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय ने मनाया,लोहड़ी एवं मकरसंक्रांति उत्सव।


हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय के विज्ञान संकाय ने लोहड़ी एवं मकरसंक्रांति उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। विज्ञान संकाय द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

सभी छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया।

डॉ.संगीता सिंह ने छात्राओं को मकरसंक्रांति पर्व के बारे बताया कि मकर संक्रांति का पर्व ठण्ड में पड़ता है, और ठण्ड में हमारे शरीर में कफ की मात्रा बढ़ जाती है और त्वचा भी रूखी हो जाती है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। इस समय सूर्य की किरणें औषधि का काम करती हैं। इसलिए इस पर्व पर पतंग उड़ाने को शुभ माना जाता है।

पतंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेनू (तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान शिवानी तेंगुरिया (तृतीय सेमेस्टर), तृतीय स्थान कुमकुम (प्रथम सेमेस्टर) तथा सांत्वना पुरस्कार कविता बघेल (तृतीय सेमेस्टर), दामिनी कुमारी (प्रथम सेमेस्टर) को मिला।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोहिनी तिवारी तथा विभिन्न संकायो के प्रवक्ताओं तथा छात्राओं द्वारा सुसज्जित पतंगों का अवलोकन किया।

निर्णायक मंडल में उप प्राचार्य डॉ. सुषमा सत्संगी तथा डॉ. योजना मिश्रा रही।

 इस अवसर पर डॉ. रागिनी मित्तल, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. योगेश गुप्ता, मोहिनी मित्तल तथा रमा मिश्रा आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।