विभिन्न क्षेत्रों के 6 स्कूलों में आयोजित की 9 कार्यशालाएं।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

जी-20 पर, BJS व सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा आगरा प्रशासन के सहयोग से शहर के विभिन्न स्कूलों में युवतियों के सक्ष्मीकरण के लिए आयोजित किये जा रहे अद्भुत कार्यक्रम "स्मार्ट गर्ल टू बी हैपी टू बी स्ट्रॉन्ग" के अन्तर्गत  मंगलवार को 6 स्कूलों में 9 कार्यशालाएं आयोजित की गई।अब तक आयोजित 20 से अधिक कार्यशालाओं में लगभग 1200 बेटियां भाग ले चुकी है। कुल 5000 से भी अधिक बेटियों को यह चरित्र निर्माण व बेटी सुरक्षा का कार्यक्रम कराकर एक रिकार्ड बनाने की तैयारी है। 

उक्त कार्यक्रम का लक्ष्य प्रभावी जीवन कौशल शिक्षा (life skill education) के माध्यम से गरिमा के साथ जीवन जीने और समान अवसरों तक पहुंच बनाने के लिए युवा लड़कियों की क्षमता  को स्थायी रूप से बढ़ाना है। कार्यक्रम की रूपरेखा 5 मॉड्यूल -आत्म जागरूकता,संचार और संबंध, आत्म सम्मान और आत्मरक्षा, विकल्प और निर्णय और मित्र और प्रलोभन,पर आधारित है।

दो दिवसीय कार्यशाला में एक मॉड्यूल ऐसा भी है जहां माता-पिता को लड़कियों की जरूरत के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है।

भारतीय जैन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि पूरे भारत से BJS की स्मार्ट गर्ल्स ट्रेनर आकर यहां पर कार्यशालाएं लेकर राष्ट्रहित के इस कार्यक्रम को करा रहे हैं।

मनोज कुमार जैन बाकलीवाल- (BJS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी व समन्वय समिति सदस्य) ,शैलेन्द्र जैन जिला अध्यक्ष अंकेश जैन (जिला महामंत्री ) , कुमारमंगलम जैन (राज्य महामंत्री), पंकज जैन पूर्व अध्यक्ष, शरद चौरडिया, पवन जैन, मन्सू जैन, अतिशय जैन, अनिल जैन आदि का इसमें विशेष सहयोग है। ट्रेनरों में श्रीमती रेणुका, रुपाली,जैन‌ राजेन्द्रा भूतड़ा, रत्नाकर महाजन, जयेश , ललित, हर्षित जैन, मीनाक्षी जैन, जागृति काला जैन‌ शामिल हैं।सूत्र- नंदकिशोर गोयल,मीडिया प्रभारी।