अमेरिका में बने कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर 26 मार्च को,किया पोस्टर विमोचन।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

सत्यमेव जयते ट्रस्ट के तत्वावधान में आगरा में पहली बार अमेरिका में बने LN-4 कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर 26 मार्च 2023 को भारतीय जैन संघटना,(BJS) आगरा ,कम्युनिटी आई केयर फाउंडेशन पुणे,रोटरी क्लब ऑफ पूना डाउनटाउन और एल एन मेडोज़ प्रोस्थेटिक हेंड फाउंडेशन,अमेरिका के विशेष सहयोग से आयोजित हो रहा है। यह जानकारी सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष व भारतीय जैन संगठन के राज्याध्यक्ष मुकेश जैन ने MD Jain इन्टर कॉलेज परिसर,हरीपर्वत,आगरा पर पोस्टर विमोचन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिस किसी का भी हाथ,कोहनी के नीचे से कटा हो उसको कृत्रिम LN4 हाथ लगाना सम्भव है। LN4 कृत्रिम हाथ के इस्तेमाल से लाभार्थी अपनी दिनचर्या अधिकांश कार्य आसानी से कर सकते हैं। ऐसे किसी भी व्यक्ति को कृत्रिम हाथ का लाभ लेना हो तो उसको नीचे दिए किसी भी नंबर पर संपर्क कर 10 मार्च 2023 तक अपना पंजीकरण कराना होगा।

पंजीकरण होने के बाद,हाथ के फोटो देखकर OK होने के बाद ही व्यक्ति को बुलाया जायेगा! व्यक्ति को सिर्फ अपने स्वयं के खर्चे व व्यवस्था से आयोजन स्थल तक आना जाना होगा।

कृत्रिम हाथ की सभी सेवा निशुल्क रहेगी। इसका रखरखाव भी मुक्त है।

आयोजन M.D.Jain, इंटर कालेज,हरी पर्वत,आगरा पर होगा। 

 राष्ट्रीय समन्वय समिति सदस्य(BJS)मनोज कुमार जैन ने बताया कि अब तक पूरे देश के विभिन्न शहरों के 300 से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए  9229213564, 9837516008, 9897455211, 9368189991  9837007371 पर  संपर्क किया जा सकता है।इस मौके पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल, BJS ,आगरा के महामंत्री अंकेश जैन, गौतम सेठ, हरीश वासवानी, नंदकिशोर गोयल, शैलेन्द्र जैन  कुमार मंगलम जैन‌,रवि बंसल , रविन्द्र कुमार मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।