पौधारोपण संदेश के साथ बरसे होली के रंग।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:8 मार्च,यमुना विहार,श्याम जी एन्क्लेव की महिलाओं ने पौधारोपण का संदेश देते हुए जमकर होली खेली। हरियाली के महत्व को बताया।

उन्होंने नृत्य व पारंपरिक होली गीतों के साथ गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।सभी ने  साल में एक पौधा जरूर लगाने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों में भी उत्साह था। उन्होंने भी खूब मस्ती की।कार्यक्रम में तान्या, सुरभि,निधि, सपना गोयल, रिद्धिमा, शालिनी, साक्षी ,मीनू , गुनगुन, आस्था, वंदना, वर्षा, शामिल रही।सुत्र- नंदकिशोर गोयल