हेल्प आगरा हाॅस्पीटल में पहली बार हुआ घुटने प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा हॉस्पीटल में 67 वर्षीय श्रीमती धीरज जैन के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण आपरेशन किया गया है। जो सफल रहा।

 इस उपलब्धि पर हेल्प आगरा परिवार उत्साहित हैं।आज मरीज को  हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।आपरेशन हॉस्पीटल के वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉ. अशांक गुप्ता व टीम ने किया। उन्होंने बताया कि इस आपरेशन में 3 घंटे लगे। मरीज को दूसरे दिन ही चला दिया गया। खर्च लगभग 2 लाख हुआ है। हॉस्पीटल के निदेशक व उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन व नरेश जैन ने आपरेशन करने ‌वाले डाक्टर व उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि हेल्प आगरा हॉस्पीटल में लागत मूल्यों पर एक्सरे, डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड , पैथोलॉजिकल जांच, कुशल डाक्टरों द्वारा ओपीडी व डे केयर हॉस्पिटल सेवा सुविधा प्रदान कर, गरीब मरीजों को काफी राहत पहुंचाई जा रही है।सूत्र-नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'

       ‌‌