हेल्प आगरा की मदद से वेद प्रकाश को मिला नया जीवन।



हेल्प आगरा हॉस्पिटल ने किया टोटल हिप्स रिपलेसमेंट।

हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

हेल्प आगरा की मदद से काज़ी पाड़ा, आगरा निवासी 32 बर्षीय वेद प्रकाश को नया जीवन मिला है।उसका कूल्हा प्रत्यारोपण हेल्प आगरा हॉस्पिटल,मोती कटरा के डॉक्टर अशांक गुप्ता जी एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया।

 इसमें कुल खर्चा लगभग एक लाख रुपए का आया है। मरीज एवं उनके परिवारीजनों की  तरफ से कुल 25000/- दिए गए। बाकी सारा खर्चा  संस्था हेल्प आगरा द्वारा वहन किया गया। जबकि एस एन में उसको इसके लिए खर्च काफी अधिक बताया गया। महामंत्री किशन अग्रवाल ने आपरेशन करने वाली टीम के प्रति धन्यवाद वयक्त करते हुये.बताया कि मरीज का आपरेशन मंगलवार 24 अप्रेल को किया गया था। गुरुवार को उसे डिसचार्ज कर दिया गया।     उनका कहना है कि यह सब दानदाताओं द्वारा समय समय पर दिए गए सहयोग से ही संभव हो पाता है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुरेन्द्र जैन, नरेश जैन,मंत्री अजय मित्तल व नंदकिशोर गोयल ने वेदप्रकाश के स्वस्थ जीवन की कामना की  है।