एम्बेसी ऑफ पेरू ने आगरा पुलिस की,एक पत्र जारी करते हुए की तारीफ।

 



हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

एम्बेसी ऑफ पेरू ने आगरा पुलिस की,एक पत्र जारी करते हुए की तारीफ।

बाकया ये था कि विगत बात 27अप्रैल दोपहर की है। एस एन इमरजेंसी चौकी पर एक 16 साल की बच्ची आर्य मिश्रा आई और बताया सर मैं मथुरा वृंदावन से आई हूं। मेरी कोसाडा मनदाकनी, केशव धाम डी टावर कॉलोनी में अकेली रहने वाली एक Patricia Sofia naam  पेरू देश में रहने वाली विदेशी महिला आग से जल गई है, हेल्प कीजिए।

 उसी समय तत्काल एस ओ एमएम गेट कौशलेंद्र पाल सिंह ने डॉक्टर से सम्पर्क कर महिला को एस एन में एडमिट कराया और इलाज शुरू कराया।महिला की देखभाल का चार्ज एक टीम बनाकर,एस आई अरुन बिलगैया को दिया गया।

ए सी पी कोतवाली सुकन्या शर्मा द्वारा पेरू एंबेसी से संपर्क किया गया और 30 अप्रैल तक पुलिस थाना एम एम गेट द्वारा  मरीज का खाने एवं दवाई का उचित प्रबंधन किया गया। उसके बादअच्छे इलाज हेतु,एम्बेसडर पेरू द्वारा महिला को एम्स दिल्ली शिफ्ट किया गया। 

आज महिला स्वास्थ्य होकर अपने देश चली गई है। पेरू एम्बेसी द्वारा आगरा पुलिस के लिए खास कर उस पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र जारी किया गया। उस टीम में एसीपी सुकन्या शर्मा,एसओ एमएम गेट कौशलेंद्र पाल सिंह,एस आई अरून बिलगैया,कॉन्स्टेबल नीतू,भावना पाल,सुनीता तिवारी प्रमुख हैं।

ये प्रशंसनीय कार्य पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह,एसीपी सुकन्या शर्मा के निर्देशन में हुआ था।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।