मजलिस-ए-मुसालमा का आयोजन।



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: भारतीय मुहिब्बाने एहलेबैत कमेटी के संस्थापक व संरक्षक, हाज़ी अल्ताफ़ हुसैन,महानगर अध्यक्ष,भाजपा,अल्पसंख्यक मोर्चा आगरा के नेतृत्व में  मजलिस-ए-मुसालमा का आयोजन यूथ होस्टल,संजय पैलेस आगरा में किया गया, जिसमे आगरा शहर के नामवर शायरो ने हज़रत इमाम हुसैन आलिमुकाम की शहादत पर अपने - अपने कलामो के द्वारा प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की सदारत हज़रत सैय्यद मुहम्मद अज़मल अली शाह साहब ने की कार्यक्रम में निज़ामत अमीर अहमद (एड०) साहब ने की, कार्यक्रम का शुभारम्भ तिलावत-ए-क़ुरान पाक से हुआ। कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से शुरु होकर  रात्रि 9: 00 बजे तक चला।

कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त रुप से ज़ीशान अहमद, मोहम्मद दाऊद मो. अकील एवं हसनैन अहमद एडवोकेट ने किया।

शायरो में मुख्य रूप से खलिश अकबराबादी, शाहिद नदीम अकबराबादी, दाऊद इकबाल अकबराबादी, डॉ० इरशाद अहमद अकबराबादी, हाजी अफज़ाल अकबराबादी, शाकिर अकबराबादी, माहिर अकबराबादी, जमील नियाज़ी, शारिक नियाज़ आदी ने कलाम पड़े।

इस मौक पर हाजी आफताब हुसैन,पवन कुमार कटारा,बन्टी ग्रोवर, इनामुल जाफरी,रहीस सैफी, गुरदयाल सिंह बेदी, सन्नी अरोड़ा, अन्सार अली, रहीसउद्दीन रिजवान, आगाई मुईन, आगाई बब्बू भाई इरशाद उद्दीन आग़ाईआदि उपस्थित रहे।