व्यापारी नेता टी.एन.अग्रवाल के पौत्र की सकुशल घर वापसी पर आगरा मंडल व्यापार संगठन ने किया हर्ष व्यक्त।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: आगरा मंडल व्यापार संगठन के व्यापारी नेताओं ने आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी. एन.अग्रवाल के पौत्र ऋषभ अग्रवाल के सकुशल घर वापस आने पर हर्ष व्यक्त किया है।

संगठन के व्यापारी नेताओं ने सयुंक्त रूप से कहा कि कपड़ा व्यापारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री टी.एन.अग्रवाल जी का पौत्र जो कि कल अचानक घर से कोचिंग जाते वक्त लापता हो गया था।

 प्रशासन की सूझबूझ एवं अन्य संगठनों, सहयोगियों के सहयोग एवं पत्रकार बंधुओ की तत्परता से,उनका पौत्र सकुशल घर वापस आ गया है, इसके लिए सभी शासन-प्रशासन व पत्रकार बंधु बधाई के पात्र हैं।

हर्ष व्यक्त करने वालों में संगठन अध्यक्ष पवन बंसल,महामंत्री त्रिलोकचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, संरक्षक राजकुमार अग्रवाल,चरणजीत थापर, रिंकू अग्रवाल, किशन कुमार गोयल, पंकज अग्रवाल,चरणजीत टिम्मा,राहुल अग्रवाल,दर्शन भवानी,नीतू अग्रवाल, सरिता गौतम आदि प्रमुख हैं।