आरएलडी लखनऊ महानगर कमेंटी का हुआ विस्तार,एक उपाध्यक्ष,सात सचिव मनोनीत।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल की महानगर इकाई शहर में आम जनता की समस्याएं सुन रही हैं और उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी का कहना है कि आज यहां सड़क,बिजली, पेयजल के साथ सभी स्वास्थ्य सेवाएं भाजपा के राज में पूरी तरह ध्वस्त हैं। आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं है। 

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी ने आज मुख्यालय पर बड़ी बैठक कर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के अनुमोदनरोंपरान्त अपनी लखनऊ महानगर कमेंटी का विस्तार करते हुये, एक उपाध्यक्ष तथा सात सचिव मनोनीत किये हैं। 

जिसमें कृष्ण पाल पाण्डेय को उपाध्यक्ष, वेद कुमार वर्मा, हिमांशु तिवारी, नीरज साहू, राजू जोशी, चन्दन गुप्ता, बलवंत कुमार उपाध्याय, तथा राहुल चौहान को कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।