श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी निर्वाचित।

 

                          अध्यक्ष अनिल कुमार  जिंदल

                             महामंत्री राजीव अग्रवाल

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 25 सितम्बर,संवैधानिक तीन वर्षों के लिए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी चुन ली गई है।2023-2026 के लिये, चुनी गई कार्य कारिणी में अनिल कुमार जिंदल (भप्पू भाई) को अध्यक्ष,तारा चंद गोयल को कोषाध्यक्ष तथा प्रशांत गुप्ता को मंत्री चुना गया है,जबकि राजीव अग्रवाल महामंत्री तथा विष्णु गर्ग उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। 43 सदस्यीय कार्य कारिणी में 5 पदाधिकारी  तथा 38 कार्यकारिणी सदस्य होगें। 

चुनाव अधिकारी माधव अग्रवाल तथा उनके सहयोगी अशोक गुप्ता व राजीव गुप्ता की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई।पूर्व अध्यक्ष डा. सुरेश गोयल, अशोक गोयल,ओम टंडन, सुनील विकल, राजकुमार जैन,संजय गुप्ता,नंदकिशोर गोयल आदि ने विजयी प्रत्याशियों के प्रति शुभकामनाएं वयक्त कीं हैं।