अजन्मे में जन्म पर गूंजे बधाईं-गीत,"नन्द के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की..।महालक्ष्मी मंदिर में भजन संध्या पर झूमे भक्त।



- श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में अन्तरराष्ट्रीय कलाकारों से सजी भजन संध्या।

− श्री महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में लगे छप्पन भाेग और दर्शन हुए भव्य फूलबंगले संग श्रीकृष्ण लीलाओं की झांकियों के

− शुक्रवार को श्याम रसोई का आनंद लेंगे 8 से 10 हजार श्रद्धालु, होगा ब्रज का प्रसिद्ध मयूर नृत्य भी। 

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: बल्केश्वर,महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में भगवान कृष्ण के जन्म को बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया।

अजन्मे के जन्म के उत्सव में जब गूंजे,भजन-बधाईं, तो हर भक्त जहां था वहीं बैठा झूमने लगा।

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..।

हे आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की....!!

बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। अन्तरराष्ट्रीय कलाकार संजय सैन (सूरजगढ़, राजस्थान) और बांसुरी वादक विक्रम कनेरिया (इंदौर, मप्र) ने जब अपनी− अपनी प्रस्तुतियां दीं तो जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अध्यात्मिक लहर हर भक्त के हृदय में सिहर उठी। 

 सर्वप्रथम मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी और सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत मंयक तिवारी ने खाटू श्याम बाबा की जोत प्रज्जवलित की। पंडित सीताराम बाबा द्वारा गणपति आह्वान से कार्यक्रम आरंभ हुआ।

 विक्रम कनेरिया द्वारा बांसुरी पर राधा− कृष्ण धुन की प्रस्तुति पर भक्तों के नेत्र भक्तिमय करुणा से झलक उठे। तो वहीं लल्ला की सुनकर मैं आयी यशाेधा मैया दे दे बधाई, छुपाकर कहां आजा छलिया, मुरली वाले आजा तेरी याद सताये… जैसे भजनों को संजय सैन ने जब स्वर दिए तो क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, महिला और सभी पुरुष झूमने लगे।

 इस अवसर पर ट्रस्टी राम कपूर और सतीश कपूर, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री अशाेक सिंघल, कोषाध्यक्ष विकास मित्तल, मनोज जैन, विशाल बिंदल, अविनाश राना, मनीष अग्रवाल, रोहित गोयल, अमित अग्रवाल, अमित गुप्ता, बाबा चाैहान, पवन जैन, आशीष सक्सेना, हेमेंद्र मोहता, कौशल बंसल, चिराग बंसल, आदर्श नंदन गुप्त, भाेलानाथ, अनिल अग्रवाल, मोहन कुमार, नीरज वर्मा, नीरज, अपिल कपूर, नितेश गुप्ता, दिलीप बंसल, प्रदीप अग्रवाल, ज्योति, रितु, सपना, श्रुति, रेशु, शिवानी कपूर, अंजली, मोहना, पिंकी, सपना, संगीता, आशु, सुरेखा, प्रीति आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

आज होगी श्याम रसाेई में 8 हजार श्रद्धालुओं की प्रसादी।

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 8 सितंबर, दिन शुक्रवार को सायं 6 बजे से श्याम रसोई का आयोजन और अन्तरराष्ट्रीय कलाकार भावना दीक्षित द्वारा मयूर नृत्य की प्रस्तुति होगी। श्याम रसाेई में 8 हजार श्रद्धालुओं की प्रसादी होगी।