एक खामोशी,अनेक मुस्कान।आओ करें अंगदान।प्रो.एस.पी.सिंह बघेल,केंद्रीय मंत्री।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा; 11 सितम्बर,अंगदान महादान है,जिसके द्वारा हम अनेकों जीवन बचा सकते हैं। इसी ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो.एस.पी.सिंह बघेल की अध्यक्षता में गायत्री पब्लिक स्कूल, वज़ीरपुरा रोड पर अंगदान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को आगरा के जी.आई.सी ग्राउंड में होने वाले अंगदान शिविर के बारे में अवगत कराना था।

केंद्रीय मंत्री प्रो.बघेल ने परिचर्चा के विषय में बताते हुए कहा कि परिचर्चा का उद्देश्य अंगदान शिविर के बारे में अवगत कराना तथा शैक्षिक संस्थानों का सहयोग प्राप्त करना था। 

उन्होंने अप्सा के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए स्वेच्छा पूर्वक अंगदान करने हेतु प्रेरित किया।

परिचर्चा में अप्सा के 30 से अधिक विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। उन्होंने ये आश्वासन दिया कि वे इस मुहिम को पूरा समर्थन देते हुए 16 सितंबर को आयोजित होने वाले पंजीकरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

इस अवसर पर "अप्सा सचिव" डा.गिरधर शर्मा ने कहा कि हम सभी मा. प्रो. एस.पी.सिंह बघेल साहब की बुद्धिमत्ता व संवेदनशीलता से प्रभावित हैं। उनके इस परोपकारी संकल्प से जुड़ने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने ने कहा कि मेरे पिताजी ने देहदान किया है। उनकी इस मुहिम में अग्रणी भूमिका रही। हमारा संपूर्ण परिवार इस सद्कर्म के लिए घोषणा पत्र भर चुका है। दोनों पुत्र वधुओं का समागम परिवार में बाद में हुआ है।

अतः 16 सितंबर को वे भी इस महादान का संकल्प लेंगी। अप्सा के सदस्य सभी विद्यालय इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

डॉ.सुशील चंद्र गुप्ता ने अप्सा के विभिन्न स्कूलों के सहर्ष सहयोग का आश्वासन देते हुए आगरा में एक बड़े स्तर पर होने वाले अनूठे महादान का विचार प्रेषित करने हेतु माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे सपत्नी अंगदान करेंगे, जिसके लिए 16 सितंबर को पंजीकरण करवाएँगे।

सभा में एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स (अप्सा) से डॉ. सुशील गुप्ता (अध्यक्ष - अप्सा), डॉ. गिरधर शर्मा (सचिव - अप्सा), प्रद्युम्न चतुर्वेदी (कोषाध्यक्ष - अप्सा),  डॉ. जी. एस. राणा (उपाध्यक्ष सी.बी.एस.ई - अप्सा), फादर. भास्कर  जेसुराज (उपाध्यक्ष आई.सी.एस.ई - अप्सा), डॉ. अभिषेक गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुमित उपध्याय, डॉ. आर. एन. चौहान, रवि नारंग, अरविंद श्रीवास्तव,संजय शर्मा, मोनिका सिंह, बीना उपाध्याय, रीनू त्यागीरीटा रौय, मनोज शर्मा, आलोक वैष्णव, शालिनी आसवानी आदि उपस्थित थे।