29अक्टूबर,को लगेगी कल्याणकारी महिला समिति की 50 वीं हस्तकला प्रदर्शनी।

                   

− महिला सशक्तिकरण के लिए 60 वर्षाें से समर्पित है संस्था।

− विभिन्न राज्यों की कला का होता है हस्तकला प्रदर्शनी में प्रदर्शन।

− द रमाना ग्रांड में आयोजित हुआ आमंत्रण पत्र विमोचन एवं उद्घोषणा समारोह।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। कल्याणकारी महिला समिति द्वार 50 वीं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन 29 अक्टूबर 2023 को किया जा रहा है। सदर स्थित द रमाना ग्रांड में प्रदर्शनी का आमंत्रण पत्र का विमोचन एवं उद्घाेषणा समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया।

मेला संयोजिका नीलिमा पाटनी ने बताया कि 29 अक्टूबर को हस्तकला प्रदर्शनी आगरा क्लब के सामने द रमाना ग्रांड पर प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगायी जाएगी। प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की कला का प्रदर्शन प्रमुख शहरों से आए शिल्पकारों द्वारा किया जाएगा। विविध स्टॉल्स पर देशभर की कला के नमूने त्योहाराें के मौसम को देखते हुए लगाए जाएंगे। जिन पर करवा चौथ, दीपावली आदि की खरीददारी की जा सकेगी। विभिन्न प्रांतों के व्यंजन भी स्वाद के रंग बिखेरेंगे। बच्चाें के लिए मनोरंजक खेल आदि भी होंगे। 

प्रदर्शनी में सायं 6:30 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हाेंगी। 

हस्तकला प्रदर्शनी में स्टॉल बुकिंग के लिए आरती कंसल 9837148443, अनीता शर्मा 9897935736, साधना गर्ग 9759256789 और आशा अग्रवाल 9412590794 से संपर्क कर सकते हैं।

पूर्व अध्यक्ष डॉ.शैलबाला अग्रवाल और सविता पालीवाल ने बताया कि 50 वर्ष पूर्व प्रदर्शनी का आयोजन महिला सशक्तिकरण, गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता, स्वरोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ, प्राकृतिक आपदा आदि में सहयोग के लिए आरंभ किया गया था। इसी परिपाटी आज भी संस्था अग्रसित है। 

आमंत्रण पत्र विमोचन एवं उद्घाेषणा समारोह में वीना खंडेलवाल, शशि गोयल, नीना मित्तल, शाेभा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, राधा तोमर,आशु मित्तल,भावना मेहरा, ममता खंडेलवाल आदि उपस्थित रहीं।