− श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल ने लगाया हड्डी एवं जोड़ों के दर्द रोग की जांच का शिविर 

− डॉ.रीतेश गर्ग ने की मरीजों की निःशुल्क जांच,दिए आवश्यक सुझाव भी

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। जैसे−जैसे उग्र बढ़ती है त्वचा, हृदय और बाल ही नहीं बल्कि हड्डियां भी कमजोर होने की समस्या बढ़ने लगी है। लोग अक्सर हड्डियों या जोड़ों के दर्द से परेशान होते हैं। यह सभी लक्षण हैं हड्डियां कमजोर होने के, और इसका प्रमुख कारण है शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी। यह आवश्यक सुझाव दिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.रीतेश गर्ग ने। 

शुक्रवार को बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा वृहद हड्डी एवं जोड़ों के दर्द रोग की जांच का शिविर लगाया। शिविर में मरीजों की जांच करते हुए डॉ.रीतेश गर्ग ने कहा कि बहुत से खाद्य प्रदार्थ और पेय पदार्थ हैं तो हड्डियां कमजोर बनाने का काम करते हैं। अधिक चीनी और नमक का सेवन भी हड्डियां कमजोर करता है। 

शिविर में 100 से अधिक मरीजों की जांच की गयी। छोटी उम्र में हड्डियां कमजोर होने के भी केस शिविर में आए। निःशुल्क परामर्श के साथ आवश्यक जांचे भी 50 प्रतिशत छूट की की गयी। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्टी रामकपूर, सतीश कपूर, मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल,नीरज बांदिल, विशाल बिंदल, कन्हैया लाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,बंटी मामा,राजकिशोर गुप्ता,हेमेंद्र मोहता आदि उपस्थित रहे।