नेशनल चैम्बर:बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, दिवाली कार्निवाल एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी।


विभिन्न वस्तुओं की सजाई गयी 40 स्टाल। 

दिनभर चले विभिन्न कार्यक्रम। 

डांडिया नाईट कार्यक्रम रहा बहुत ही आकर्षक।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा 25 अक्टूबर, होटल क्लार्क्स शिराज़ में प्रातः 11 बजे से दिवाली कार्निवाल एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 

इस आयोजन में विभिन्न वस्तुओं की 40 स्टाल सजाई गयीं। महिलाओं, बच्चो एवं पुरुषों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर भाग लिया। दिनभर विभिन्न कार्यक्रम यथा बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लकी ड्रा, तम्बोला आदि का आयोजन किया गए।  दिनभर संगीत कार्यक्रम चले। रात्रि में डांडिया नाईट का मुख्य आयोजन किया गया जो बहुत आकर्षक रहा। दिवाली कार्निवाल एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी में भाग लेनेवाले बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों में बड़ा ही उत्साह था।  

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि इस मेले के आयोजन में उद्यमी महिलाओं एवं पुरुषो का जो उत्साह वर्धन हुआ है उससे निश्चित रूप से भविष्य में उद्योग एवं व्यापार को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्होंने समस्त आयोजन समिति एवं अपने साथी पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। 

आयोजन में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल, नरिंदर सिंह, शलभ शर्मा, सदस्यों में मनोज गुप्ता, नितेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल,अशोक गोयल, दिनेश कुमार जैन, संजय गोयल, राजेश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सचिन सारस्वत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।