चैम्बर के चुनाव 14 मार्च को,प्रबंध समिति के निर्वाचन हेतु चुनाव समिति का गठन

     

                               

पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंघल चुनाव समिति के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को-चेयरमैन,

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में  होगा चुनाव 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल कॉमर्स यूपी आगरा में अध्यक्ष पद एक,उपाध्यक्ष पद दो,कोषाध्यक्ष पद एक तथा कार्यकारिणी सदस्य पद अट्ठाइस के निर्वाचन हेतु चुनाव प्रतिवर्ष चैम्बर के संविधान के नियमानुसार 15 मार्च से पूर्व होता है। इस हेतु एक सात सदस्यीय चुनाव समिति का गठन जनवरी माह में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में किया जाता है। निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है। वर्ष 2024 -25 अर्थात 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025, के चुनाव हेतु एक सात सदस्यीय चुनाव समिति का गठन दिनांक 29 जनवरी 2024 को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में नियम अनुसार किया गया है। चुनाव समिति में पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंघल चुनाव समिति के चेयरमैन तथा पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को को-चेयरमैन नामित किया गया है। सात सदस्यीय चुनाव समिति में अन्य पांच सदस्य भी नियमानुसार पूर्व अध्यक्ष नामित किए गए हैं जो इस प्रकार हैं - सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा,श्री किशन गोयल एवं शलभ शर्मा। 

चुनाव समिति के चेयरमैन महेंद्र कुमार सिंघल ने बताया है कि इस वर्ष 14 मार्च 2024 को चैम्बर के चुनाव संपन्न करने के लिए कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन को बुक किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए चुनाव समिति की एक बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी।