नव वर्ष पर बसंती मेवा पुलाव का हुआ वितरण



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: नए साल के शुभ आगमन पर सोमवार को श्रीनाथजी निःशुल्क जलसेवा द्वारा चर्च रोड स्थित डाक्टर ज्ञान प्रकाश के क्लिनिक पर बसंती मेवा पुलाव का वितरण किया गया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.ज्ञान प्रकाश के कर कमलों द्वारा किया गया। डॉ. ज्ञान प्रकाश ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बांकेलाल माहेश्वरी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। 

संस्था के सेवक बांकेलाल माहेश्वरी ने बताया कि नए साल के आगमन पर गरीबों और असहायों की सहायता के उद्देश्य से यह कार्यक्रम जलसेवा द्वारा संचालित सभी प्याऊ पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि नववर्ष सभी के लिए शुभ हो और खुशहाली लाए। उन्होंने बताया कि श्रीनाथजी निःशुल्क जलसेवा द्वारा बीते 55 वर्षों से सेवा कार्य किए जा रहे हैं,जो अभी भी अनवरत जारी हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों में जलसेवा द्वारा गाय को रोटी, कुत्तों को टोस्ट और बंदरों को केले वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मानसिक चिकित्सालय मदिया कटरा पर संस्था द्वारा रैन बसेरे का भी संचालन किया जा रहा है। 

इस दौरान बीके गर्ग, बासु भाई, जीजी माथुर, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, दिवाकर बृज, अशोक कुमार राठी, सरदार दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।