"जन समाधान भारत"संस्था का - उदय,जरूरतमंदों का करेंगे हर संभव सहयोग



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 15 जनवरी,शहीद स्मारक,संजय प्लेस पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राष्ट्र व जनहित में समर्पित  'जन समाधान भारत,संस्था का गठन किया गया। 

 इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्यों ने आम सहमति से मनोज शर्मा को संस्था का अध्यक्ष बनाया और उन्हें संस्था का अखिल भारतीय स्तर पर विस्तार और कार्यकारिणी गठन करने के लिए अधिकृत किया। 

इस अवसर पर मनोज शर्मा ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर देश के अमर शहीदों को साक्षी मानकर संस्था के अन्य संस्थापकों के साथ उपस्थित सदस्यों को विश्वास दिलाया कि 

"हम जन समाधान भारत के माध्यम से शिक्षा,चिकित्सा,न्याय आदि से पीड़ितों की सहायता व उनकी समस्या का समाधान करने हर संभव प्रयास करेंगे।  सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद पात्रों को दिलवाने और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।"

इस अवसर पर संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा है कि संस्था आगरा से उदय होने के बाद उत्तर प्रदेश भर में  जनता के सहयोग हेतु लिए गए संकल्प के साथ तत्पर होगी, हमारा प्रयास होगा कि छोटी से छोटी जगह हमारे संस्था के लोग जनहित के कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी कुछ माह में संस्था का गठन उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य नरेश कुमार सिंह,अभय यादव, योगेश शर्मा, हिमांशु अग्रवाल सहित टीम पापा के अमर सिंह सेंगर, अरुण भाटिया, शोभित जेटली, प्रवीण सक्सेना, दीपक वर्मा व अन्य सदस्यों में चौ.अखिल यादव, प्रवीण दीक्षित, भूरी सिंह राठौर, अर्जुन सेन, कुशल जैन, बृजेंद्र कुमार अजय सिंह मनीष भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।