"नेशनल चैम्बर"कर रहा है,श्रीराम लला के भव्य स्वागत में दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: सर्व विदित है कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम लला  की प्राण प्रतिष्ठा हमारे माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा 11 दिन का उपवास रखकर, एक लघु अनुष्ठान के साथ विधि-विधान से की जा रही है। यह हमारे देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होगा। इससे देशवासियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। देश की गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्योग एवं व्यापार में भी प्रगति होगी। 

पूरे देश में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देश भर में सकारात्मक वातावरण उत्पन्न करने के लिए घर-घर व जगह-जगह विभिन्न दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन श्रीराम लला जी  के भव्य स्वागत में संपन्न किए जा रहे हैं। 

नेशनल चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स  आगरा जो आगरा एवं आसपास के शहरों/कस्बों में स्थित अधिकांश उद्यमियों व व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। चैम्बर द्वारा भी इस राष्ट्रीय आयोजन में श्रीराम लला के भव्य स्वागत में दिव्य कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। 

दिनांक 19 जनवरी 2024 को श्रीराम दरबार का अनावरण केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,डॉक्टर एसपी सिंह बघेल जी के कर कमलों से किया जाएगा। मुंबई निवासी डॉक्टर गुरु स्वरूप श्रीवास्तव जी जो एक प्रख्यात समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला प्रेमी है,द्वारा यह श्री राम दरबार नेशनल चैम्बर को सप्रेम भेंट किया गया है। 

आज दिनांक 18-01-2024 को दोपहर 1:00 बजे चैम्बर भवन में एक प्रेस वार्ता के दौरान नेशनल चैम्बर द्वारा प्रस्तावित चार दिवसीय दिव्य समारोहों की जानकारी के साथ एक पोस्ट का विमोचन किया गया।  

20 जनवरी 2024 को चैम्बर भवन में सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा तथा 22 जनवरी 2024 को अपरान्ह 2 बजे से चैम्बर भवन में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। 

 प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राजेश गोयल उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल,अतुल कुमार गुप्ता, शलभ शर्मा तथा सदस्यों में अशोक गोयल (हरियाणा) गोपाल खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।