लोकभारती का "हरिशंकरी माला अभियान"



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में चार स्थानों पर चौरासी कोसी परिक्रमा पथ हैं, जिनमें 1. अयोध्या, 2. मथुरा, 3. चित्रकूट, 4. नैमिषारण्य धाम सीतापुर।

लोकभारती ने निश्चित किया है कि इन चारो परिक्रमा पथ पर "हरिशंकरी माला" पहनाई जाएगी। हरिशंकरी के अंतर्गत एक ही थाले में पंच पल्लव (जिनके जल संग्रहण से भूमि में जल कलश बनता है) के तीन पौधे 1. पीपल, 2. बरगद,  3. पाकड एक साथ लगाए जाते हैं,जिससे इस अभियान के अंतर्गत एक साथ पांच लाभ होंगे-

1. जल कलश की स्थापना।

2. सघन छाया युक्त धर्मशाला।

3. जीव-जंतुओ के लिए निरन्तर भोजन अर्थात भंडारे की व्यवस्था।

4. आक्सीजन की फैक्ट्री।

5. यात्रा पथ पर कोस पड़ाव का निर्धारण।

हरिशंकरी माला अभियान के अंतर्गत अभी तक हुए कार्य -

1. सर्वप्रथम नैमिषारण्य परिकम्मा पथ पर कोस निर्धारण हेतु तीन दिवसीय कोस पताका अभियान चला, जिसके माध्यम से कोस पड़ाव पर, जहाँ हरियाली माह (गुरु पूर्णिमा से रक्षाबन्धन) में हरिशंकरी रोपड़ किया जाएगा। जिसके रोपड़ और संरक्षण हेतु हर कोस पर टोलियाँ बन गई हैं I 

इस अभियान में स्थानीय विधान परिषद एवं अध्यक्ष लोकभारती अवध प्रांत श्री पवन सिंह चौहान, सीतापुर लोकभारती जिला संयोजक कमलेश सिंह, हरदोई से बैद्य बाल कृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीकृष्ण शास्त्री, वन विभाग के पूर्व अधिकारी राधे कृष्ण दुबे, नरेन्द्र कुमार दुबे, प्रेम शंकर त्रिपाठी, पूर्व कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र,लोकभारती की केंद्रीय टोली से अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, सम्पर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी,  पुरोहित समाज के प्रतिनिधि कृष्ण शास्त्री, क्षेत्रीय प्रधान देश राज सिंह यादव सहित सौ से अधिक कार्यकर्ताओं का सहभाग रहा। 

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।

2. चित्रकूट के परिकम्मा पथ पर हरिशंकरी रोपण हेतु चित्र कूट एवं सतना जिले के कार्यकर्ताओं, स्थानीय संस्थाओं तथा संतों के साथ बैठक कामद गिरि मुखार बिंदु अश्रम के महन्त स्वामी मदन गोपाल दास की अध्यक्षता में सम्पन्न सम्पन्न हुई, जिसमें ग्रामोदय विश्व विद्यालय के प्रवक्ता डॉ शिवशंकर सिंह, वन विभाग के अधिकारी नरेन्द्र सिंह, क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी गोपाल भाई,  लोकभारती प्रांत उपाध्यक्ष आचार्य अविनाश,बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष रवि कांत दुबे, कानपुर प्रांत संयोजक देश राज सिंह, सह संयोजक आशीष रिछारिया तथा लोकभारती केंद्रीय टोली से संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी, व्यवस्था प्रमुख कमलेश गुप्ता सहित सत्तर से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया और प्रथम चरण में कामद गिरि परिक्रमा पथ पर प्रत्येक 500 मीटर पर हरिशंकरी रोपण करना सुनिश्चित हो गया है।

3. 23 मार्च 2024 को भारत जननी परिसर,चित्रकूट में लोकलय के आयोजन में लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्र बृजेंद्र पाल सिंह ने स्वामी मदन गोपाल दास जी के नेतृत्व एवं वन विभाग के अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह के सानिध्य में चित्र कूट के चौरासी कोसी परिक्रमा पथ पर हरिशंकरी माला अभियान का संकल्प व्यक्त किया, जिस अवसर पर क्षेत्र के पाच सौ से अधिक कार्यकर्ता, स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।