सामूहिक मिलन समारोह में जुटीं'माथुर वैश्य समाज'की सैंकड़ों महिलाएं,चुनावी योजना पर किया मंथन

         

                       

                       


− जून में होने वाला है अखिल भारतीय माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मंडल का चुनाव

− अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीरा दिनेश गुप्ता ने विभिन्न राज्यों की महिलाओं को किया आमंत्रित 

 हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। समाज में महिला स्वावलंबन को दिशा देनी है तो एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। इस संदेश के साथ केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष प्रत्याशी नीरा दिनेश गुप्ता ने इन पंक्तियों के साथ संबोधित किया सामूहिक मिलन समारोह को। 

मंगलवार को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में माथुर वैश्य महिला का सामूहिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्जवल एवं राष्ट्रगीत वंदन के साथ समारोह आरंभ किया गया।

 समारोह की मेजबानी करते हुए नीरा दिनेश गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय महिला मंडल पद का दायित्व अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। समाज की हर महिला का प्रतिनिधित्व करते हुए सेवा और कर्तव्य के क्षेत्र में स्वयं को सभी को साथ लेते हुए चलना एवं अपने कार्यों से मिसाल कायम करना अध्यक्ष का दायित्व होता है।

प्रमुख समाजसेवी श्रीनिवास गुप्ता 'ठाकुर' ने श्रीमती नीरा गुप्ता का समर्थन करते हुए,अपने वक्तव्य में महासभा के संविधान के अनुरूप चलने एवं आपसी मतभेद मिटाकर,महिला शक्ति को ससम्मान साथ लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया।

वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि माथुर वैश्य महासभा 137 वर्ष पुरानी संस्था है। आगामी 15 जून से अखिल भारतीय केंद्रीय महिला मंडल के चुनाव आरंभ होने हैं। समाज की महिलाओं की परेशानियों का समाधान तलाशते हुए उनके अधिकारों के संरक्षण का कार्य कर रहीं प्रत्याशी इस पद पर आसीन होंगी,ये ही हमारी आशा है। 

दीपाली गुप्ता ने कहा कि नीरा दिनेश गुप्ता 40 वर्ष से समाज सेवा में संलग्न हैं। उनका अनुभव अब समाज की महिलाओं के काम आएगा।

समारोह में आगरा,फतेहाबाद और फिरोजाबाद मंडल के अलावा भाेपाल, मध्यांचल, गुजरात, प्रयागराज, पूर्वांचल आदि से करीब 200 महिलाओं ने साहभागिता की। 

इस अवसर पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी नीरा दिनेश गुप्ता के मार्गदर्शन के लिए रोशन लाल बाबू,श्रीभगवान रैपुरिया,विनोद सर्राफ,मंडलाध्यक्ष अशाेक गुप्ता,श्री निवास गुप्ता'ठाकुर',बाल किशन,अवधेश गुप्ता, आचार्य ध्रुव, दिनेश, देवेंद्र, अनिल गुप्ता, कीर्ति, शालिनी, शशि आदि उपस्थित रहे।