अंतर्राष्ट्रीय संत श्री अरविंद जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन



श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: अंतराष्ट्रीय संत श्री अरविंद जी महाराज के श्री मुख से श्रीराम कथा का आयोजन विधिवत रूप से जतिन गार्डन 100 फुटा रोड दयालबाग में वीरेंद्र एवं मीरा द्विवेदी द्वारा 9 जून 2024 से 15 जून 2024 तक समय संध्या 4:00 बजे से 7:00 बजे तक,बड़े ही भक्ति भाव से सैकड़ो भक्तों द्वारा आनंद की अनुभूति करते हुए,हो रहा है। 

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया, भगवान श्रीराम का स्वरूप रितवी दुबे ने धारण किया,और दशरथ और कौशल्या का स्वरूप शुभम दुबे एवं नैना दुबे द्वारा धारण किया गया। श्रीराम की जन्मोत्सव पर सभी भक्तों ने और वीरेंद्र एवं मीरा दुबे द्वारा आराधना की और श्रीराम के बाल रूप के दर्शन करके आनंद प्राप्त किया। इनके साथ भगवान श्रीराम का पूजन दीपाली एवं सुशील उपाध्याय,रूपाली एवं प्रवीन शर्मा, वंदना एवं शैलेंद्र शर्मा, मनु एवं मयूर अग्रवाल द्वारा किया गया। 

 कथा में गणमान्य लोगों में श्री अजय दुबे जी एवं सीमा दुबे (आई टी ओ), विवेक गर्ग एवं पायल गर्ग (डायरेक्टर ऑफ़ प्रिंसेस स्कूल), सतीश शर्मा जी (अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति), आशुतोष शर्मा,भवतोष गौतम,बृजेश गौतम, रामविलास पाठक जी, अनिल पाठक, राजेंद्र पाराशर, डोली पाराशर, विवेक पचौरी. जिला न्यायाधीश  सर्वेश कुमार ADGC सुधीर उपाध्याय प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य श्रीमती मल्होत्रा मनोज पाराशर आदि उपस्थित रहे।  

भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम दान पुण्य और नृत्य कीर्तन द्वारा भक्ति भाव से लीन होकर सनातन धर्म की परंपरा को निभाते हुए सभी भक्तों ने बड़ा ही आनंद प्राप्त किया और ऐसे कार्यक्रमों के लिए व्यास श्री अरविंद जी महाराज के साथ-साथ, द्विवेदी परिवार को भी सभी भक्तों ने साधुवाद दिया।

आईटीओ अजय दुबे जी एवं सीमा द्विवेदी द्वारा व्यास पीठ पर श्री अरविंद जी महाराज को शाल उड़ाकर माला पहनकर उनका सम्मान किया,विवेक गर्ग एवं पायल गर्ग द्वारा महाराज जी को रामनामी पटका पहनाकर और भेट देकर सम्मानित किया।

उस दिन यजमान रूपाली एवं प्रवीन शर्मा जी के पुत्र अभय पाराशर का भी वास्तविक जन्म दिवस था,महाराज जी द्वारा अभय पाराशर को आशीर्वाद दिया और जन्मदिन की सभी लोगों ने बधाई,आशीर्वाद दिया।