केला देवी मंदिर पार्क में भागवत कथा में छाया कृष्ण जन्म का उल्लास



नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..

पूज्य कथा व्यास जी की अमृतवाणी कर रही भाव विभोर,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। कैला देवी मंदिर पार्क बल्केश्वर में   हो रही दिव्य भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार शाम श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा और अलौकिक झांकी ने सैंकड़ों श्रद्धालुओं को आनंद और उल्लास से भर दिया। पूरे कथा पंडाल में कृष्ण जन्म का उल्लास छा गया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की और बाजे बाजे री बधाई मैया तोरे अंगना जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूज्य स्वामी जी ने लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया। वहीं वासुदेव के स्वरूप ने सर पर डलिया में लड्डू गोपाल को रखकर भगवान के जन्म की सजीव झांकी का दर्शन कराया।

 इससे पूर्व कथा क्रम में भी भगवान कृष्ण के प्रति आपकी श्रद्धा स्तुत्य है। आप गोविंद की कृपा के पात्र हैं। दुनियादारी तो चलती ही रहती है मगर जितनी देर प्रभु की भक्ति में समय गुजरे, वही पल स्वर्णिम पल हो जाते हैं।

उन्होंने समझाया कि इंद्रियों पर नियंत्रण आवश्यक है। अगर इंद्रियां वश में ना हों तो उनके मार्ग को मोड़ दो। अगर कान अच्छा संगीत सुनना चाहते हैं तो उन्हें प्रभु के भजन सुनाओ। आंखें अगर रूप की प्यासी हैं तो राधे रानी के दर्शन करवाओ।समझाया कि कपड़ों या रंगों से संतत्व तय नहीं होता। कपड़ों से धर्म को तोलना मूर्खता है। सच्चे संत जहां मिलें, उनके चरणों का आश्रय कर लो, भवसागर पार हो जाओगे।

मुख्य जजमान भारद्वाज परिवार व पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट ने  प्रभु की आरती  की

मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि कथा के पांचवें दिन 5 जून बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा की कथा के साथ छप्पन भोग की दिव्य झांकी के दर्शन होंगे।