परिवहन विभाग आगरा द्वारा कर्मयोगी उत्तर प्रदेश अभियान,सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित

 


हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : परिवहन विभाग आगरा द्वारा कर्मयोगी उत्तर प्रदेश अभियान, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आज परिवहन कार्यालय आगरा पर सम्मानित संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार जी की अध्यक्षता में लोक संवाद लोक सेवार्थ का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि श्री रामकृष्ण गोस्वामी संस्थापक अध्यक्ष ,B,C,N,S, थे।

 आयोजन भागवत गीता के उपदेशों पर आधारित ,सड़क सुरक्षा से जोड़कर कर्मयोग को महती आवश्यकता पर मुख्य अतिथि श्री रामकृष्ण गोस्वामी जी ने विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को भागवत गीता के कर्मयोग से जोड़कर समाप्त किया जा सकता है। वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को भागवत गीता के कर्मयोग से जोड़कर उसकी सार्थकता को नई दिशा दिए जाने से सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। आयोजित को संभागीय परिवहन अधिकारी आगरा अरून कुमार,परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, अनिल कुमार परिवहन अधिकारी,प्रशासन एन.सी.शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर समस्त संभागीय परिवहन अधिकारियों ऑल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सह प्रवक्ता और ट्रांसपोर्ट चेंबर एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता,ट्रांसपोर्ट यूनियन के महासचिव देवेंद्र गुप्ता एवं बस,टेम्पो यूनियंस के पदाधिकारियों के अतिरिक्त परिवहन विभागीय साथियों,कर्मचारियों और चालकगण आदि मौजूद रहे।