हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : सत्यमेव जयते ट्रस्ट की ओर से एस.एन.मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों एवं उनके तीमारदारों को विभिन्न चिकित्सा केन्द्रों पर आने जाने के लिए निःशुल्क ई रिक्शा सेवा सुविधा प्रदान की जा रही है।
गरीब मरीज 'नि:शुल्क रथ सेवा' के नाम से संचालित, इस सेवा में आज एक और नया स्ट्रेचर युक्त ई रिक्शा जुड़ गया।
यह रिक्शा "बृज सूर्या पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भेंट किया गया है। एस. एन.मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.प्रशान्त गुप्ता ने इसका फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। महासचिव गौतम सेठ ने बताया कि अभी तक दो ई रिक्शा इस सेवा में थे। अब तीन ई रिक्शे हो जाने से मरीज़ों को और बेहतर सुविधा रहेगी। इनमें दो में स्ट्रेचर लगे हैं।
अध्यक्ष मुकेश जैन ने दानदाता परिवार के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर बृज सूर्या चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्री एस.एम. खंडेलवाल जी,सोनाली,बंदिता खण्डेलवाल, एस.के मेहरा,नंदकिशोर गोयल,अनिल जैन,जितेन्द्र सिंह,हरीश भाई,रवीन्द्र अग्रवाल,हरी सिंह व लोकेन्द्र वर्मा आदि की उपस्थिती रही।
रिपोर्ट - असलम सलीमी।