हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : 1अगस्त,युवा अलवी वैलफेयर सोसाइटी महानगर आगरा की जानिब से न्यू ख्वासपुरा जगनेर रोड आगरा स्थित "सुलहकुल कब्रिस्तान" पर कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम अब्बासी जी की निगरानी में युवा अलवी वैलफेयर सोसाइटी की टीम ने वृक्षारोपण किया। जिसमें सोसाइटी के प्रबंधक इस्ताक अलवी जी व प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कदीर अलवी जी की अध्यक्षता में सोसाइटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया, साथ ही पेडों की सुरक्षा के लिए ईटों के गमले बनाए जा रहें है।
इस मौके पर सुलहकुल कब्रिस्तान कमेटी से उपाध्यक्ष हाजी निजाम अली जी, उपाध्यक्ष पप्पू उस्मानी जी (पूर्व पार्षद), कोषाध्यक्ष/युवा अलवी वैलफेयर सोसाइटी के महानगर अध्यक्ष शाहिद हुसैन अलवी जी, मुमताज अली जी, परवेज खांन जी, कुंवर बलीशेर जी, सलीम अली (झूले वाले), श्याम अलवी, शब्बीर अब्बासी जी, नाजिम अलवी जी आदि व मुख्य रूप से सोसाइटी के जानिब से प्रदेश कोषाध्यक्ष डा.बी डी खान अलवी जी,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष/अनुशासन समिति के अध्यक्ष गुलशेर अलवी जी, प्रदेश प्रचार मंत्री बबलू ठेकेदार जी, आरिफ अलवी जी, प्रदेश संगठन मंत्री गुलज़ार अलवी जी,प्रदेश प्रवक्ता सद्दाम अलवी जी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इकबाल अलवी जी, महानगर सचिव महबूब अलवी जी,डा.इमामुद्दीन अलवी जी, नईम अलवी जी, महानगर सह कोषाध्यक्ष नदीम अलवी जी (बॉबी भाई), छावनी विधानसभा सभा उपाध्यक्ष अली मोहम्मद जी, जाबिर अलवी, छावनी विधानसभा सभा सचिव अनवर अलवी जी, नईम अलवी जी, छावनी विधानसभा सदस्य बबलू अलवी जी व सोसाइटी के सरपरस्त हबीब अलवी जी (रिटायर्ड रेलवे), मोहम्मद सईद अलवी जी (रिटायर्ड जल निगम),वहीद अलवी जी,लियाकत अलवी (रेलवे वाले) आदि मौजूद रहे।