हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा ( पंजीकृत) द्वारा ब्राह्मण श्री राजेंद्र गिरी गोस्वामी जी 'कैलाश महादेव मंदिर'सिकंदरा आगरा निवासी की दो पुत्रीयों के विवाह में ₹11000 का योगदान अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों के साथ एम.एम.शर्मा,राम विलास पाठक,गिरीश चंद्र लवानिया, गोविंद राम पांडे,श्रीमती क्षमा लवानिया, राजेंद्र पाराशर ने ब्राह्मण कन्याओं के घर जाकर यह राशि प्रदान की और कैलाश महादेव जी की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेंद्र गिरी द्वारा अपनी पुत्रियों के विवाह में सम्मिलित होने के लिए समिति को अपनी पुत्रियों की शादी का कार्ड दिया और सभी से शादी में उपस्थित होने का न्योता दिया और इस योगदान के लिए समिति को धन्यवाद दिया। इस योगदान में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा के कुछ सदस्यों के निजी योगदान में सतीश चंद्र शर्मा,एस सी पाठक, राम विलास पाठक , जे पी लवानिया, एम एम शर्मा, विनोद शर्मा,मूलचंद शर्मा , शिवदत्त शर्मा,हरीश शर्मा,राजेंद्र पाराशर आदि का विशेष योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त समिति के दूसरे सदस्यों में गिरीश चंद लवानिया,श्रीमती क्षमा लवानिया, गोविंद राम पांडे ने ₹6100 और एक बोरी चीनी आदि सामान देकर विवाह में योगदान दिया।
समिति के सदस्य ने दोनों कन्यायों शिल्पी और रश्मि गोस्वामी को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया और आगे भी जरूरत पर सहयोग करने का वचन दिया।