हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री को जिलाधीश के माध्यम से पत्र भेजकर, भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशवासियों के समक्ष मूल संविधान की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए सुझाव पत्र भेजा। ट्रस्ट ने संविधान के मूल स्वरूप में अंकित चित्रों को संविधान की वर्तमान प्रतियों में पुनः शामिल करने का निवेदन किया है।
ट्रस्ट के मुकेश जैन,अशोक गोयल व गौतम सेठ ने पत्र में लिखा है कि मूल संविधान में अंकित चित्र भारतीय संस्कृति,सभ्यता और परंपरा के प्रतीक हैं,इससे उस समय के संविधान निर्माताओं की सोच एवं उनके दृष्टिकोण परिलक्षित होता है। अतः हमारे सुझाव पर बिचार कर अमल किया जाए।
सूत्र- नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'
जय हिन्द...🇮🇳