ब्रज वृन्दावन के प्रति उनका समर्पण व सेवाभाव है अति प्रशंसनीय व सराहनीय
हिन्दुस्तान वार्ता। डॉ.गोपाल चतुर्वेदी
वृन्दावन।ठाकुर बांके बिहारी महाराज की परम् भक्त एवं संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ), पंजाब की यशस्वी अध्यक्ष,प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) इन दिनों समाजसेवा के क्षेत्र में अत्यधिक योगदान दे रही हैं। ब्रज वृन्दावन के प्रति उनका समर्पण व सेवाभाव अति प्रशंसनीय व सराहनीय है।उनके सेवाकार्यों की धूम समूचे देश में है।उन्होंने समूचे देश में विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित कर संतों, निर्धनों व निराश्रितों की सेवा करने का संकल्प लिया हुआ है।उनके द्वारा "मां सीता रसोई" व "मां राधा रसोई" संचालित कर असंख्य लोगों को निःशुल्क भोजन व फलाहार उपलब्ध कराया जा रहा है,साथ ही वे देश के विभिन्न प्रांतों में अधिकाधिक अभावग्रस्तों की प्राथमिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने का कार्य कर रही
हैं। उनके द्वारा किन्हीं निर्धन बच्चों को उनकी शिक्षा व वस्त्र आदि में, तो किन्हीं को उनकी चिकित्सा व मकान निर्माण आदि में आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।
प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) के इन्हीं सेवा कार्यों व समर्पण भाव को देखते हुए पिछले दिनों नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम् में अटल सम्मान समारोह ट्रस्ट के द्वारा सुप्रसिद्ध समाजसेवी एस.एस. अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित एकादशम राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह में उन्हें "अटल नारायणी शिखर सम्मान" से अलंकृत किया गया। जिसके अंतर्गत उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,सांसद मनोज तिवारी, पद्मश्री नलिनी-कमलनी,भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू,दिल्ली प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, दिल्ली विधान सभा के मुख्य सचेतक (प्रतिपक्ष) अजय महावर आदि ने प्रशस्ति पत्र, गणेश प्रतिमा,श्रीराम चरित मानस, रुद्राक्ष,श्रीफल, मां वैष्णो देवी का अंगवस्त्र,रत्नों की माला आदि 11 वस्तुएं भेंट कर उनका सम्मान किया।
अटल सम्मान समारोह के चेयरमैन रोशन कंसल एवं वाइस चेयरमैन नवीन तायल ने कहा कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव अपनी पहचान के लिए विश्व भर में सुप्रसिद्ध है।क्योंकि हमारी संस्था देश भर में से विभिन्न क्षेत्रों की गुणी विभूतियों का चयन कर उनका भारतीय वैदिक संस्कृति के अनुरूप सम्मान व अभिनंदन करती है।
इस अवसर पर प्रख्यात भजन गायक कुमार विशु, नीरज गुप्ता, माटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा, प्रख्यात साहित्यकार भुवनेश सिंघल, प्रसिद्ध समाजसेवी सत्यभूषण जैन, जगदीश मित्तल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ब्रज सेवा संस्थान,वृन्दावन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.गोपाल चतुर्वेदी ने श्रीमती मनप्रीत कौर को "अटल नारायणी शिखर सम्मान" मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है,साथ ही प्रभु से उनके उज्ज्वल, स्वस्थ्य, समृद्ध एवं यशस्वी जीवन की मंगल कामना की है।