शिरोज फेयर का एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने किया उद्घाटन

 



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 8 दिसंबर,शिरोज फेयर का उद्घाटन एडीए  उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बहुत से सेल्फ ग्रुप के द्वारा बनाए गए उत्पाद के प्रदर्शन प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर उपस्थित बच्चों को एसिड अटैक सरवाइव्स से प्रेरणा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वो सब से सीखती हैं, और यहां आकर भी बहुत सीखा है। सेल्फी प्वाइंट एक अच्छा स्थल है। यहां आगरा के लोगों को प्रोग्राम करने चाहिए।    

दोपहर में दो डिस्कशन हुए,उनका संदर्भ "महिला और आज का समय" था। सेंट जे एस स्कूल के बच्चों ने संस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। श्री सुधीर नारायण ने नजीर, ग़ालिब,मीर तकी मीर के नग्मे प्रस्तुत किए। क्लासिकल डांस कथक, ओडिसी आदि की प्रस्तुति दी गई। आयोजन का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। अनिल शर्मा,मेंबर एडवाइजरी बोर्ड,छांव फाउंडेशन आदि का योगदान सराहनीय है।

रिपोर्ट - असलम सलीमी