हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
दिल्ली : 9 महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह कर सुनीता ने कई शोध कार्यों को अंजाम दिया। धरती पर आने के लिये सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर समेत चार एस्ट्रोनाट्स आइएमएस धरती के लिए मंगलवार को रवाना हुए और बुद्धवार को सकुशल उतरे।
इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नज़रे टिकी हुई थी। एस्ट्रोनाट्स की करीब नौ महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी हुई। वे स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर घर वापस लौटे। भारतीय समय के अनुसार 3.27 बजे फलोरिडा तट पर उतरे। भारत में लोग उनके स्वास्थ्य और मिशन के लिये प्रार्थनाएं कर रहे थे। गुजरात के मेहसाणा में सुनीता विलियम्स के पैतृक झुलासन गांव के लोग दीपावली जैसा उत्सव मना रहे हैं।
टीवी फ़ोटो - असलम सलीमी।