हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 8 अप्रेल,श्री हनुमान जी प्रकटोत्सव के पावन पर्व पर माँ अंजली धाम,10 अप्रैल,गुरूवार को सांय 5 बजे,राम टण्डन जी के निवास सेव का बाजार,आगरा से प्रारम्भ होकर अंजली यात्रा फुलट्टी माँ भगवती के प्राचीन मन्दिर पर भव्य स्वागत,आरती, पूजा, पुष्प वर्षा आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
11 अप्रेल को प्रातः10 बजे श्रीराम परिवार का पूजन एवं आरती इसके उपरान्त श्रीरामचरितमानस (अखण्ड रामायण) का पाठ का शुभारम्भ होगा।
12 अप्रेल को प्रातः 11 बजे श्रीरामचरितमानस (अखण्ड रामायण) पाठ का समापन होगा,जिसमें हवन, कीर्तन,आरती एवं प्रसाद वितरण एवं सांय 6 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ व भव्य झाँकियों का दर्शन कर भक्तजन आनन्दित होंगे। रात्रि को 9. 30 बजे श्री हनुमन्ते लाल की शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं 1100 दीपोत्सव के साथ महाआरती होगी।
माँ अंजनी-धाम आयोजन समिति, आगरा शहर व क्षेत्र के भक्तजन, प्रेमीगण से अपील करते हुए कहा कि इस पुनीत पर्व पर कार्यक्रमों में पधारकर हमें अनुग्रहीत करेंगे।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से राम टण्डन, हजारी लाल वर्मा, शिरोमणी सिंह, भारत भूषण, नवीन शर्मा, कमल शर्मा, विनय गौतम, त्रिलौक चन्द्र शर्मा, महावीर वर्मा, विजय कपूर, याद राम शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश भटनागर, विपुल शर्मा,अर्जित शर्मा , शिवम वर्मा, गोपाल भल्भव गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट - असलम सलीमी