हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा पंजीकृत के तत्वावधान में 4 मई,रविवार समय 7:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी निकट खंदारी चौराहा आगरा से भगवान महर्षि परशुराम शोभा यात्रा का आयोजन बड़े ही भव्य तरह से किया गया,शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान महर्षि परशुराम जी की झांकी के साथ भगवान गणेश जी हनुमान जी राधा कृष्ण जी, दुर्गा मां जी और भी कई देवताओं की झांकियां को बैंड बाजे गीत संगीत और भजन गाते हुए बड़ा ही मनोरंजन दृश्य प्रदर्शित करते हुए भक्ति भाव के साथ शोभा यात्रा का आरंभ किया गया।
शोभा यात्रा राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी आगरा से विधि विधान पूजन और विप्र बंधुओ के साथ नगला पदी के रास्ते पटवारी चौराहे से होती हुई हरिओम सेवा सदन अमर बिहार पुलिस चौकी के लिए प्रस्थान किया,शोभा यात्रा के सम्मान में रास्ते में कई जगह तोरणद्वार द्वारा बनाए गए,जहां भगवान जी की आरती और फूलों से वर्षा की गई और जगह-जगह जलपान कराया गया।
शोभा यात्रा में शहर के गणमान्य लोगों के साथ मनकामेश्वर महंत योगेश पुरी जी,संस्था के संस्थापक ए सी पाठक,प्रेम शंकर शर्मा, एसपी अग्निहोत्री,अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा,जेपीलवानिया,रामविलास पाठक,शिवाकांत मिश्रा, मुकेश शर्मा जी ,मुरली मोहन शर्मा, राजेंद्र पाराशर ,विनोद कुमार शर्मा, आशुतोष गौतम,गिरीश चंद्र लवानिया बोदला,शिवनारायण दुबे, रेखा गोर ,प्रीति मिश्रा, सतीश गोंड,शिवदत्त शर्मा,देवेंद्र शर्मा,योगेश भारद्वाज ,राकेश पांडे ,अरविंद दुबे,बृजेश गौतम, अनिल पाठक, मूलचंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, डॉक्टर प्रमोद रावत, वरुण उपाध्याय ,राम अवतार शर्मा, वेद प्रकाश पाठक ,नित्य किशोर पचौरी, हरीश शर्मा सर,जेपी उपाध्याय सर, विनोद शर्मा सर ,ज्ञानवर्धक नगाइच, रामसेवक शर्मा ,पंकज मिश्रा, बीके शर्मा के शर्मा , केके शर्मा,अजय मिश्रा, विमल मिश्रा ,लक्ष्मी लवानिया एडवोकेट, श्रीमती सर्वेश पाराशर, विष्णु उपाध्याय, अभिषेक शुक्ला, प्रभा शुक्ला ,संतोष मिश्रा,हरिओम शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, नानक चंद मिश्रा, महेश शर्मा ,निर्मल शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, श्रीमती मित्रॉ शर्मा ,श्रीमती सुमन शर्मा ,श्रीमती प्रमिला शर्मा, मुकेश पाराशर हैरी पाराशर, मनोज पाराशर, शैलू शर्मा, विवेक पचौरी, पवन शर्मा, श्रीमती चारू शर्मा ,विवेक गर्ग ,पार्षद सुनील शर्मा ,पार्षद भरत शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, कैलाश मिश्रा, पवन समाधिया, राजेश शर्मा यतेंद्र लवानिया ,मनोज शर्मा , श्रीमती ममता पचौरी ,ममता शर्मा, युवराज सिंह फौजदार , नरेंद्र शर्मा जी, राजू पंडित जी,शहतोष गौतम, त्रिवेंद्र उपाध्याय, रामकिंकर उपाध्याय सुशील गौतम,मुकेश रावतऔर शहर के विधायक एवं ब्राह्मण पार्षदों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी परिवार सहित उपस्थित रहे।
आज के देश में जिस तरह सनातनी हिंदुओं की हत्या की जा रही है उसमें भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान महर्षि परशुराम जैसे बलशाली दृढ़ निश्चय एवं दूरदर्शी पराक्रमी और अत्याचारियों का नाश करने वाले महापुरुष की आवश्यकता है।