सैनिकों के शौर्य के सम्मान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर ने निकाली तिरंगा यात्रा



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की सामुहिक हत्या का भारतीय सेना के वीर सैनिकों का करारा जवाब दिया।

पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के अध्यक्ष हाजी अल्ताफ़ हुसैन के नेतृत्व में सेव का बाज़ार स्थित ज़ीशान ऑप्टीकल्स से जय जवान के उदघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में आम जन ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के समापन पश्चात सभी शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

मुख्य रूप से शामिल होने वालों में गुरदयाल सिंह बेदी बॉबी , जितेन्द्र जैन , रियासत अली खान , बब्बू भाई , इरशाद उद्दीन , आई एस मेहता , फारूख हसनी , वली मो. , कुं नर्गिस  , आशीष जैन , मनोज जैन,  मो.अरशद , इमरान कुरैशी , मो. शमीम , मो. अमन , मो.सलमान ,  साजिद कुरैशी , फाजिल कुरैशी , इरशाद खान , शौकत अली , सलमान शेख ,  अब्दुल सत्तार , आरिफ सिद्दीकी , मो.अन्सार , अमन राईन , फरदीन राईन , सदाकत खान, उम्मेद खान , अल्ताफ़ खान , यासिफ खान ,  हसनैन अहमद ऐडवोकेट आदि प्रमुख थे।संचालन ज़ीशान अहमद ने किया।

रिपोर्ट - असलम सलीमी