आगरा मंडल व्यापार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व.श्री गोविंद अग्रवाल जी की तृतीय पुण्य तिथि पर किया मिल्क रोज़ वितरण



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : आगरा मंडल व्यापार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री गोविंद अग्रवाल जी की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर संगठन द्वारा  7 जून को 5:30 बजे सीताराम मार्केट के सामने बेलनगंज में मिल्क रोज वितरण किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या राहगीरों ने मिल्क शेक ग्रहण करके गर्मी में आनंद उठाया।

 इस अवसर पर संगठन के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे। चरणजीत थापर,राजकुमार अग्रवाल संरक्षक,त्रिलोकचंद शर्मा महामंत्री,श्याम जरारी उपाध्यक्ष, अशोक गोयल,मनोज बोरा ,नीतू अग्रवाल,रिंकू अग्रवाल,बब्बल नारंग, प्रदीप कुमार लूथरा,रचित सर्राफ,अनूप अग्रवाल ,संजीव जैन ,पुनीत अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल ,नितिन कुमार अग्रवाल ,सौरभ अग्रवाल आदि की इस पुनीत कार्य में उपस्थिति उल्लेखनीय रही।