हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (इफ्ट) की छात्राओं ने हरियाली तीज उत्सव नृत्य-संगीत के साथ मनाया। इस मौके पर छात्राओं ने मेंहदी लगाई और मनोरंजक खेलों का आनंद भी लिया। संस्थान के स्थानीय केंद्र निदेशक विनीत बवानिया और सोनालिका बवानिया ने संस्थान की छात्राओं को तीज की परंपराओं और उनके महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक सौम्या कौशल ने कई रोचक खेल भी खिलाए गए। तीज मेंहदी प्रतियोगिता की विजेता शिखा रहीं। तंबोला सहित अन्य प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं में स्नेहा, कल्पना, सौम्या शामिल रहीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्थान के इंटीरियर डिजाइनिंग के एचओडी डॉ.दीपक गुप्ता और फैशन डिजाइनिंग की एचओडी कृति सिंह सहित एकेडमिक काउंसलर सोनिया चौधरी का विशेष सहयोग रहा। सभी विजेताओं को निदेशक विनीत बवानिया,सोनालिका बवानिया,विशिष्ट अतिथि डॉ.महेश धाकड़ द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों में फिल्म निर्देशक अविनाश वर्मा और सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित आनंद शामिल रहे। संस्थान के अन्य छात्र-छात्रा भी मौजूद रहे।

