हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : 14 अगस्त,लोगों की सुविधा के लिए हेल्प आगरा संस्था ने मोती कटरा स्थित हेल्प भवन पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर आयोजित किया। जिसमें 53 लोगों के कार्ड बने।
शिविर का समय 10 बजे निर्धारित था, लेकिन सुबह 9 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया। 70 साल से कम उम्र होने,आधार कार्ड का मोबाइल से लिंक न होने तथा कुछ का नाम पोर्टल पर न आने के कारण 49 लोगों के आयुष्मान कार्ड न बन सके।
इस मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र जैन,महासचिव गौतम सेठ,अशोक बंसल, नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता,ओ.पी.गोयल,राजीव जैन व बी.एल.अग्रवाल आदि की उपस्थिति प्रमुख रही। संचालन व्यवस्था संस्था के कार्यकारिणी सदस्य विशेष बंसल,जलज गोयल,मनीष गर्ग एवं पीआरओ जगवीर सिंह आदि ने संभाली।सुत्र-नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'
रिपोर्ट - असलम सलीमी



