नेशनल चैम्बर ने धूमधाम से मनाया,79 वाँ स्वतंत्रता दिवस

 


आजादी सिर्फ एक अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी,

उद्यम से बडी कोई समाज सेवा नहीं : पूरन डावर

उद्यम समृद्ध देश की है नींव,देश समृद्ध होगा तो खुशहाल होगा राष्ट्र

राष्ट्र हित व सनातन के उत्थान के बारे में प्रत्येक नागरिक को करना चाहिये मंथन

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : 15 अगस्त,79वाँ स्वतंत्रता दिवस चैम्बर भवन प्रांगण में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि पूरन डावर,चेयरमैन फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद,वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर मनाया गया।

 चैम्बर के सदस्यों ने इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर चैम्बर प्रांगण पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं जयघोषों से देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर चैम्बर के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्यों में देश भक्ति स्पष्ट रूप से झलक रही थी। देश के अमर शहीदों को याद किया गया। सदस्यों द्वारा व्यक्त किया गया कि हमारा अखंड भारत का सपना पूरा हो रहा है। यह भी संदेश दिया कि देशवासियों को देश के योगदान में अवश्य आगे बढ़ाना चाहिये।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष ने देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आवाहन किया कि देश की अखंडता एवं आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प लें। 

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि हम सभी आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के लिये गर्व और उत्साह का प्रतीक है। 15 अगस्त केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं, बल्कि हमारे उन सभी वीरों की याद दिलाना वाला दिन है जिन्होने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। आज का यह समारोह हमें याद दिलाता है कि आजादी सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। हमें अपने कर्तव्यों को निभाते हुए देश को आगे बढ़ाना है। इसी प्रण के साथ हम सभी को देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

मुख्य अतिथि पूरन डावर जी द्वारा सर्वप्रथम देश के लिये बलिदान हुए उन सभी अमर शहीदों को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि आज हम आर्थिक स्वतंत्रता के दूसरे दौर में हैं। हम सभी स्वतंत्रता सेनानी हैं क्योंकि उद्यम से बडी कोई सेवा नहीं है। उद्यम है तो देश समृद्ध है और देश समृद्ध है तो खुशहाली है। उद्यम है तो विकास है। हम सभी को देश हित में अर्थिक समृद्ध का हिस्सा बनाना चाहिये। उद्यम से बड़ी कोई समाजसेवा नहीं है।  

पूर्व अध्यक्ष के.के.पालीवाल ने कहा कि हम सभी को अपने कार्याे व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिये और सभी को एकजुट होकर राष्ट्र के बारे में एवं हिन्दुत्व व सनातन को उत्थान के बारे में मंथन करना चाहिये। पूर्व अध्यक्ष शान्ति स्वरूप गोयल ने कहा कि आजादी के इस पावन पर्व पर हम सभी को देश की उन्नति को प्राप्त होने वाले कार्याे में भागीदारी पर कार्य करना चाहिये। पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि देश आजादी के लगभग 1.5 वर्ष बाद ही इस संस्था की स्थापना की गयी थी जो आज एक वटवृ़क्ष का रूप ले चुकी है। आज आगरा ही नहीं आसपास के जनपदों में भी सदस्य इससे जुड़े हुए हैं तथा आगरा व औद्योगिक समस्याओं का निस्तारण इस संस्था द्वारा कराया जाता है।

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र हित की भावना सर्वोपरि है। प्रत्येक स्थिति से निपटने के लिये आज भारत का प्रत्येक नागरिक सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिये तत्पर है। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में अध्यक्ष संजय गोयल,उपाध्यक्ष द्वय संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष के0के0 पालीवाल, शान्ति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सदस्य अनूप गोयल, नीरज अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, हरिओम अग्रवाल, अशोक गोयल, सुरेश चंद बंसल, सचिन सारस्वत, मंयक मित्तल, डा. रीता अग्रवाल, जयकिशन गुप्ता, रिषी गोयल, विकास मित्तल, रविशंकर अग्रवाल, अनुज अशोक, अनूप गोयल, राजेन्द गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, बैकुंठ नाथ बंसल, राजीव अग्रवाल, अशोक गुप्ता, संजय अरोरा, अजय गुप्ता रंगीला, अंशुल कौशल, रवि शर्मा, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।