हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा। 15 अगस्त,हम देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं,आजादी की लड़ाई में अन्य लोगों के साथ पत्रकारों और वकीलों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। समाज के लिए पत्रकार महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। पत्रकार शासन-प्रशासन के काम-काज की अनवरत समीक्षा करते हुए सचेतक की भूमिका निभाते रहे हैं। आजादी का जश्न मनाते हुए हम आज एक ऐसे भारत में रह रहे हैं जो अधिकांश मामलों में आज आत्मनिर्भर हो चुके हैं। गुजरे दौर में ऐसी स्थितियां नहीं थी,देश की इस तरक्की में हम सभी का हाथ रहा है,विकास मे योगदान देने वालों में पत्रकार भी शामिल रहे हैं। उक्त उद्गार मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने ताज प्रेस क्लब में आयोजित 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यक्त किए।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब में काफी बेहतर और सराहनीय कार्य हुए हैं,परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण का कार्यक्रम तो यहां किया ही गया, साथ ही वृक्षारोपण का जो कार्यक्रम रखा गया वह निःसंदेह सराहनीय है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे चौथा स्तंभ हैं,इसलिए उनकी जिम्मेदारी ज्यादा है कि वे देश-प्रदेश और जिले-शहर को एक दिशा देने के लिए सकारात्मक पत्रकारिता कर मिसाल पेश करें।उन्होंने न्यूटन के नियम का उल्लेख करते हुए कहा कि जो जहां है,वह वहां इस स्थिति में रहेगा,जब तक कि उसमें कोई फोर्स ना लगाया जाए। पत्रकारों की इसमें अहम भूमिका है,वे अपना फोर्स लगाकर समाज को और देश को एक नई दिशा दे सकते हैं।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि पत्रकारिता चौथा स्तंभ है। उसके ऊपर काफी जिम्मेदारियां हैं,उन्हें समाज को एक नई दिशा देने के लिए सतत कार्य करते रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रेस क्लब की बेहतरी के लिए वे सहयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार ने कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है।आज भी वे देश को एक नई दिशा देने में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने क्लब की बेहतरी के लिए कराये जा रहे कार्यों की सराहना की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि ताज प्रेस क्लब को ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका संकल्प है।अभी तक 25 लाख रुपए से ताज प्रेस क्लब में निर्माण कार्य कराए जा चुके हैं। 50 लाख रुपए और मंजूर कराए गए हैं। उसके बाद ताज प्रेस क्लब वर्तमान स्वरूप से भी बेहतर दिखाई देगा।भविष्य में अन्य रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ पत्रकारों और उनके परिवार के लिए बेहतर कार्य कराए जाएंगे,साथ ही प्रेस क्लब को एक नई दिशा दी जाएगी। आयोजन की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनयन शर्मा ने की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ.बचन सिंह सिकरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,महासचिव केपी सिंह,उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी,पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना,पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा,वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट असलम सलीमी,पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ.महेश धाकड़,विनोद भारद्वाज,गिरिजा शंकर शर्मा, प्रो.हेमलता पाठक,हेमेंद्र चतुर्वेदी, कार्यकारिणी सदस्य शरद शर्मा,राजेश शर्मा,जय सिंह, संदीप जैन, मनोज गोयल के अलावा अनिल शर्मा समाजसेवी, ओ.पी.आगरी, शिव प्रकाश भार्गव, शीतल सिंह, दिलीप सुराना, राजकुमार मीणा, शरन शर्मा, आलोक द्विवेदी, शंकर देव तिवारी, राजेश दुबे, डॉ.के.एन.मिश्रा, हरेश त्यागी,रामनिवास शर्मा,डॉ.सिराज कुरैशी, डॉ.अनिल दीक्षित,कुणाल जैन, संदीप महाजन,वीरेंद्र चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रेस क्लब के विकास कार्यों की अतिथियों ने की सराहना :
मंडलआयुक्त,जिलाधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रेस क्लब के बेहतर कार्य के लिए ताज प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा के प्रयासों की - सराहना करते हुए कहा कि वे काफी मेहनत से प्रेस क्लब के लिए कार्य कर रहे हैं,इसके लिए वे और उनके सहयोगी बधाई के पात्र हैं।
रिपोर्ट -असलम सलीमी





