संत,सदगुरु और शास्त्र हमारे मार्गदर्शक,इनकी शरणागत होकर हम संसार सागर से पार हो सकते हैं : राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू

 


जो असत्य से सत्य की ओर ले जाए,वह है कथा-सत्संग

बल्केश्वर पार्क में बह रही भागवत कथा की अमृत रस धारा, हजारों भक्त छक कर पी रहे भागवत का अमृत रस

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई के तत्वावधान में बल्केश्वर पार्क में आजकल दिव्य भागवत कथा की त्रिवेणी बह रही है। हजारों भक्त-श्रद्धालु भागवत का अमृत रस छककर पी रहे हैं।

रविवार को कथा के तीसरे दिन  विविध प्रसंग सुनाते हुए राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने समझाया कि जो असत्य से सत्य की ओर ले जाए, वही कथा और सत्संग है और जो हमें सत्य से असत्य की ओर ले जाए, वह मोह और माया है। उन्होंने कहा कि भगवान हमारे भीतर की ग्रंथियों को खोलने के लिए ही भागवत ग्रंथ के रूप में अवतरित हुए। हम कितने सौभाग्यशाली हैं कि हमें वह कथा प्राप्त हो रही है जिसे भगवान ने स्वयं गाया है। यह गीत हमारे भीतर उतर रहा है, यह प्रभु की ही कृपा है।

उन्होंने समझाया कि संत,सदगुरु और शास्त्र,यह तीन हमारे मार्गदर्शक हैं जिनकी शरणागत होकर और जिनका अनुसरण करके हम संसार सागर से पार जा सकते हैं। इस दौरान जीवन है तेरे सहारे मुरलिया वाले इस भजन पर सब झूमने लगे। प्रयास फाउंडेशन ने सभी व्यवस्थाएँ संभालीं। 

अपनी दुकान को ही मंदिर बना लो :

 राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने भक्तों को समझाया कि अगर आप माला न कर पाओ या कभी मंदिर में न जा पाओ तो कोई बात नहीं अपनी दुकान को ही मंदिर बना लो.अपने ग्राहक में ही भगवान नारायण के दर्शन करो तो फिर बेईमानी न होगी। आप भगवान के साथ धोखा नहीं कर पाओगे।

आज होगा कृष्ण जन्मोत्सव :

 प्रखर समाजसेवी मुख्य संरक्षक, मार्गदर्शक डॉ. विजय किशोर बंसल, विश्व कल्याण मैनेजिंग ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले और ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल ने संयुक्त रूप से भक्तों से कथा का रसपान करने की अपील करते हुए बताया कि कथा के चौथे दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा के साथ झाँकी के दर्शन होंगे।

यमुना आरती उतार कर किया जागरूक :

 सामाजिक सरोकारों को समर्पित कथा के क्रम में राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू के साथ विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने पार्वती घाट पर पहुँचकर माँ यमुना की आरती उतारी। पूज्य बापू ने सभी को माँ यमुना की स्वच्छता और उसकी धारा को निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया।

यह रहे आरती में शामिल :

 मुख्य यजमान सुगंधी परिवार से श्रीमती विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, हिमांशु सुगंधी, आशीष सुगंधी, कशिश सुगंधी, तीरथ कुशवाह, विनोद गोयल सेवला, जागृति मित्तल, पूर्विका बंसल, प्रतीक बंसल, नेहा गोयल, उपमा गुप्ता, प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल गुड्डू, रिंकू अग्रवाल, रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, मनुराज मित्तल, आशीष सिंघल, अनूप अग्रवाल,डॉ. राधेश्याम, अनिल गुप्ता, अर्पन गुप्ता, अंकुर गर्ग, मनीष बंसल और शशांक गुप्ता प्रमुख रूप से आरती में शामिल रहे।