प्राचीन मंदिर श्रीरामचंद्रजी महाराज से 2 अक्टूबर को धूमधाम से निकलेगी दशहरा शोभायात्रा


70 से अधिक होंगी आकर्षक झांकियां, श्रीराम व रावण की सेना के बीच सजीव युद्ध की झांकी होगी विशेष आकर्षण

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। दो अक्टूबर को प्राचीन मंदिर श्रीरामचंद्र जी महाराज,जटपुरा से दशहरा शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। जिसका मुख्य आकर्षण 70 से अधिक झांकियों संग श्रीराम व रावण की सेना का युद्ध होगा। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी श्रीराम चंद्र जी महाराज,जटपुरा की दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन भवन,लोहामंडी में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। पदाधिकारियों ने शहरवासियों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।  

बताया कि इस वर्ष लगभग शोभायात्रा में लगभग 70 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। बैंड बाजों संग धूमधाम से दशहरा शोभायात्रा शाम 5 बजे प्रारम्भ होकर श्रीराम चंद्र मंदिर से न्यूराजामंडी, तोता का ताल, बल्देवगंज, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार होती हुई सेंट जोंस चौराहे पर पहुंचेगी। जहां 80 फुट ऊंचे रावण का श्रीराम द्वारा वध किया जाएगा।शोभायात्रा में सबसे आकर्षक श्रीराम व रावण की सेना में बीच युद्ध करते वानर व राक्षसों की युद्ध करती सजीव झांकी होगी।

 4 अक्टूबर को राजगद्दी कार्यक्रम का आयोजन मारुति एस्टेट अवधपुरी स्थित प्रेम वाटिका में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महेन्द्र खंडेलवाल,राहुल चतुर्वेदी, राजपाल यादव, तरुण सिंह, रामदास कटारा, संजय अग्रवाल, शरद चौहान, विक्रांत कुशवाह, प्रेमा वर्मा, टीटू पंडित, क्षमा जैन, विनोद अग्रवाल, संजय कठेरिया, सतीश चाहर, विजय जैन, अमित बंसल, मुन्नू यादव, शुभम सिंह, शिवम मिश्रा, शिव अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, तुषार, मीना वर्मा, रोहित शर्मा, अरिहन्त जैन, गौरव राजपूत आदि उपस्थित थे।